{"_id":"627e8e97bdea9f40071dd6f8","slug":"officers-should-get-involved-in-the-preparations-for-the-pass-deputy-commissioner-mewat-news-noi648385270","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी राहगीरी की तैयारियों में जुट जाएं : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी राहगीरी की तैयारियों में जुट जाएं : उपायुक्त
विज्ञापन
नूंह। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत जिले में 21 मई को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त अजय कुमार ने यह जानकारी शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में दी। उन्होंने कहा कि राहगीरी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल, शुभंकर धाकड़ और जया भी पहुंचेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि राहगीरी कार्यक्रम में युवाओं व खिलाड़ियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जाए। संबंधित विभाग व अधिकारी राहगीरी की तैयारियों में जुट जाएं और तैयारियों को अंतिम रूप देना सुनिश्चित करें। शनिवार को शाम 6 बजे खेलो इंडिया थीम आधारित मशाल व शुभंकर को शहर में राहगीरी के लिए निर्धारित स्थान यासीन मेव डिग्री कॉलेज के सामने किया जाएगा। राहगीरी के दौरान, योगा व बॉक्सिंग आदि खेलो के लाइव डेमो भी होंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मेजबानी करने का अवसर मिला है और खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे सीजन का शानदार और भव्य आगाज हो चुका है। उन्होंने बताया कि अभी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीन संस्करण आयोजित हो चुके हैं और हरियाणा में चौथे संस्करण में हरियाणा प्रदेश खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है। खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन 4 जून से 13 जून, 2022 तक हरियाणा सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) व केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे। ये खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुभीता ढाका, नूंह एसडीएम सलोनी शर्मा, सीटीएम रणवीर सिंह, डीएसपी अशोक कुमार, सीएमजीजीए राजू राम, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी निर्मला, डीईओ डॉक्टर अब्दुल रहमान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो :