{"_id":"68e8256a720a98346d0ac13e","slug":"officers-came-out-in-support-of-y-puran-kumar-demanding-action-haryana-news-na-news-c-16-pkl1010-841220-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वाई पूरण कुमार के समर्थन में उतरे अफसर, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वाई पूरण कुमार के समर्थन में उतरे अफसर, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
हरियाणा सिविल सर्विस (ईबी) ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सीएम को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में दलित वर्ग के अफसर एकजुट हो गए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हरियाणा सिविल सर्विस (ईबी) ऑफिसर्स एसोसिएशन भी वाई पूरण कुमार के परिवार के समर्थन में उतर आई है। एसोसिएशन ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि वाई पूरण कुमार के मामले को अत्यंत गंभीरता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ निपटाया जाए। बिना किसी देरी के एफआईआर दर्ज की जाए और नए आपराधिक कानूनों के अनुसार निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की जाए। एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि इस मामले में आरोपी अधिकारियों को अस्थायी रूप से पद से हटा दिया जाए ताकि जांच में कोई व्यवधान न आए।
वाई पूरण कुमार ने जिस तरह उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठाया है उससे आईएएस अधिकारियों की एक लॉबी दुखी है। वे इस मामले में न्याय और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। वाई पूरण कुमार के साथी आईपीएस भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिस तरह से रोहतक एसपी ने सीधे तौर पर वाई पूरण का नाम लिया उससे जाहिर है कि उन्हें किसी ने आदेश दिया था। कुल मिलाकर यह एक सोची समझी साजिश है जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
हरियाणा सिविल सर्विस (ईबी) ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एचसीएस शंभू ने बताया कि संघ के सभी अधिकारी दुख की घड़ी में अमनीत पी कुमार के प्रति अपनी पूर्ण एकजुटता और नैतिक समर्थन व्यक्त करते हैं। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए और वाई पूरण कुमार को न्याय मिलना चाहिए।