फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   of the central government in the world Image tarnishing: Bhardwaj

पूरी दुनिया में केंद्र सरकार की छवि धूमिल हो रही : भारद्वाज

Tue, 14 Feb 2023 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
of the central government in the world
Image tarnishing: Bhardwaj
बीबीसी के दफ्तरों पर इनकम टैक्स की छापेमारी का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे के मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कहा है कि पूरी दुनिया में भारत की किरकिरी हो रही है। भारद्वाज ने कहा है कि पूरी दुनिया में केंद्र सरकार की छवि खराब हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ डॉक्यूमेंट्री बनाने पर बीबीसी के दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड हुई।

भारद्वाज ने कहा कि अगर डॉक्यूमेंट्री गलत है तो मानहानि का मुकदमा दर्ज करना चाहिए था। मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि बीबीसी को झूठा साबित करना भाजपा के बस में नहीं है। जो काम दुनिया के छोटे देश भी नहीं करते वह काम दुनिया के सबसे बड़े प्रजातंत्र की भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि वेलेंटाइंस डे पर भाजपा को हमारी तरफ से मोहब्बत का एक संदेश है कि थोड़ी मोहब्बत करिए, इतनी नफरत से कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे। भाजपा अक्सर यह कहती थी कि विदेशों में प्रधानमंत्री की बहुत प्रशंसा होती है। मोदी का डंका बजता है। मगर पिछले एक महीने से बीबीसी की रिपोर्ट ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। बचपन से लेकर अबतक भारत में बीबीसी को इंटरनेशनल न्यूज का पर्याय कहा जाता था। आज उसी बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार इतनी नाराज हुई कि उन्होंने ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से गैरकानूनी तरीके से उस डॉक्यूमेंट्री का शेयर लिंक हटवा दिया। दूसरी इंटरनेशनल एजेंसी हिंडनबर्ग ने की रिपोर्ट ने भी भारत की छवि को धूमिल किया है। केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय जगत में एक हास्य का पात्र बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed