फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   of children to free Sisodia Chief Minister using: Sachdeva

सिसोदिया को छुड़ाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रहे मुख्यमंत्री : सचदेवा

Fri, 03 Mar 2023 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
of children to free Sisodia
Chief Minister using: Sachdeva
शराब घोटाले के खिलाफ भाजपा का जनजागरण अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने शराब घोटाले के खिलाफ शुक्रवार को छह प्रमुख चौराहों पर जनजागरण अभियान चलाया। लक्ष्मी नगर चौराहे पर अभियान की अगुवाई करते हुए प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार राजनीति का स्तर गिरा रहे है। वह सिसोदिया को जेल से छुड़ाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों के शराब घोटाले के सूत्रधार केजरीवाल है, जिसका खुलासा सीबीआई ने अपनी जांच रिपोर्ट में किया है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि शराब घोटाले के करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार में अरविंद केजरीवाल अब खुद को नहीं बचा सकते है, क्योंकि जिस कैबिनेट बैठक में इस शराब घोटाले को मंजूरी दी गई उसकी अध्यक्षता खुद अरविंद केजरीवाल कर रहे थे। सीलमपुर चौक पर प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराह, चिराग दिल्ली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, जामा मस्जिद चौक पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल एवं पूर्व महापौर जय प्रकाश व नंगली डेयरी चौक पर पवन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनजागरण अभियान के माध्यम से केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed