फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nursery admission: First list of admission in private schools will be released today

नर्सरी दाखिला: निजी स्कूलों में दाखिले की पहली सूची आज जारी होगी

Thu, 19 Jan 2023 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Nursery admission: First list of admission in private schools will be released today
नर्सरी दाखिला: 2023-24
विज्ञापन

-कुछ स्कूलों ने सूची जारी करनी शुरू किया, विशेषज्ञ बोले, पहली सूची में ही सीट पक्की करें अभिभावक

-सूची में बच्चे का नाम न आने पर निराश न हों, दूसरी में मिल सकता है मौका

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के करीब 1700 निजी स्कूलों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में 75 फीसदी ओपन सीट (सामान्य) पर दाखिले के लिए पहली सूची शुक्रवार (आज) 20 जनवरी को जारी होगी। सभी स्कूल इसके साथ ही प्रतीक्षा सूची भी जारी करेंगे। अभिभावक स्कूल की वेबसाइट पर जाकर सूची को देख सकते हैं। वहीं, कुछ स्कूलों ने बृहस्पतिवार को ही सूची जारी करना शुरू कर दिया।

शिक्षा निदेशालय के पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, स्कूलों में दाखिले के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची उनके अंकों के साथ शुक्रवार को जारी करेंगे। इसी सूची के आधार पर छात्रों को दाखिला मिलेगा। पहली सूची से यदि किसी अभिभावक को कोई दिक्कत है तो वे 21 जनवरी से 30 जनवरी तक लिखित, ईमेल या बातचीत के द्वारा अपनी शिकायत का समाधान करा सकते हैं। पहली सूची के बाद सीटें नहीं भरने पर दूसरी सूची प्रतीक्षा सूची के साथ छह फरवरी को जारी होगी।
विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल की सलाह है कि जिस स्कूल की पहली सूची में नाम आए जाए, वहां अपने पाल्य को दाखिला दिलाकर सीट जरूर पक्की करें। सूची में नाम न आने पर निराश भी न हों। दरअसल देखने मेंं आता है कि अभिभावक 15-20 स्कूलों में अपने बच्चे का आवेदन कराते हैं। कई बच्चों का एक से अधिक स्कूलों में नाम आ जाता है। ऐसे मेंं वह किसी एक स्कूल में दाखिला लेते हैं। ऐसे में कई स्कूलों में दूसरी लिस्ट में दाखिले का अवसर बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
टैगोर इंटरनेशनल स्कूल ने जारी की सूची

वंसत विहार स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल समेत कुछ-एक स्कूलों ने बृहस्पतिवार को ही अपनी पहली सूची जारी कर दी। स्कूल ने लॉटरी निकालने के बाद पहली सूची में 49 बच्चों व प्रतीक्षा सूची में 10 बच्चों को जगह दी है। अब इन बच्चों को 23 जनवरी तक दाखिला लेकर प्रक्रिया को पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed