फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nurse returning home dies in road accident, suspicion of murder

Noida News: घर लौट रही नर्स की सड़क दुर्घटना में मौत, हत्या की आशंका

Mon, 08 Jul 2024 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Nurse returning home dies in road accident, suspicion of murder
घर लौट रही नर्स की सड़क दुर्घटना में मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

- नवंबर महीने में होने वाली थी नर्स की शादी, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा-2 में अस्पताल से घर लौट रही नर्स निधि (23) की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। निधि की इसी वर्ष नवंबर महीने में शादी होने वाली थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रत्येक बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।

कस्बा रबूपुरा के गांव नियाना निवासी निधि डेल्टा-2 में अपनी बहन के पास रहती थीं। डेल्टा-2 में ही एक अस्पताल में वह नर्स की नौकरी करती थीं। निधि के भाई राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि अस्पताल और घर के बीच करीब 800 मीटर का फासला है। रविवार रात करीब 8 बजे अस्पताल से काम समाप्त होने के बाद वह घर जा रही थीं। जब वह गेट नंबर 1 से निकल कर सर्विस रोड पर पहुंची तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निधि को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान निधि ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सर्विस रोड आगे जाकर बंद, इसलिए हत्या की आशंका

निधि के भाई राजेंद्र का कहना है कि जिस सर्विस रोड पर हादसा हुआ वह आगे बंद है। वहां से पैदल ही निकला जा सकता है। साथ ही वहां पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। निधि के शरीर पर टायरों जैसे निशान भी मिले हैं। इसलिए उनकी हत्या की आशंका है। आरोपी हत्या करने के बाद गाड़ी वापस लेकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी को घटना की बारीकी से जांच करने के लिए कहा है। निधि की कुछ समय बाद शादी होने वाली थी, इस बात को भी जांच में ध्यान रखा गया है। अस्पताल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
- हृदेश कठेरिया, एडीसीपी, सेंट्रल नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed