फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nurse Practitioner Critical Care course started in IPU

Noida News: आईपीयू में नर्स प्रैक्टिशनर क्रिटिकल केयर कोर्स शुरू

Tue, 23 Apr 2024 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Nurse Practitioner Critical Care course started in IPU
-मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन एंड ट्रेनिंग मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल साकेत में उपलब्ध है यह प्रोग्राम
विज्ञापन

-दो वर्षीय प्रोग्राम में हैं कुल दस सीटें, शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया
-15 मई तक किया जा सकता है इसके लिए ऑफलाइन आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने नर्सों व मिडवाइफ के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 से नया कोर्स नर्स प्रैक्टिशनर क्रिटिकल केयर शुरू किया है। इस प्रोग्राम की शुरुआत के साथ ही इसके लिए दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसमें 15 मई तक ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। दो वर्षीय यह प्रोग्राम मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन एंड ट्रेनिंग मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के साथ मिलकर संचालित किया जाएगा। दो वर्षीय इस प्रोग्राम के लिए फिलहाल कुल दस सीटें तय की गई हैं।


आईपीयू के अनुसार, पंजीकृत नर्स या मिडवाइफ इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आवेदक का बीएससी (नर्सिंग), पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) एमएससी (नर्सिंग) में 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही एक वर्ष का कार्य भी आवश्यक है। दाखिले के लिए 75 फीसदी वेटेज अंतिम उत्तीर्ण परीक्षा और 25 फीसदी वेटेज साक्षात्कार को दी जाएगी। इस प्रोग्राम के लिए आवेदन फॉर्म यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम पर 1500 रुपए के डिमांड ड्राफ्ट के साथ 15 मई तक यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र में जमा कराए जा सकते हैं। इसके संबंध में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ipu.ac.in पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed