{"_id":"612520908ebc3e79c6093497","slug":"nuh-s-daughters-wrote-a-letter-to-the-prime-minister-the-age-of-marriage-should-be-21-years-mewat-news-noi600834437","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को खत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री को खत
विज्ञापन
तावडू। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मेरी उम्र 17 साल की है। अगले साल 18 होते ही मेरी शादी हो जाएगी। आप शादी की उम्र 21 वर्ष कर दीजिए ताकि हम आजादी से पढ़ सकें और अपने भविष्य को संवार सकें। यह कहना है नूंह की तबस्सुम का...। तबस्सुम ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने की मांग की है।
नूंह जिले में लाडो पंचायत अभियान संचालक सुनील जागलान ने बताया कि हरियाणा में लड़कियों की शादी की उम्र 21 वर्ष किए जाने की वकालत तेज हो गई है। लाडो पंचायत अभियान पर रक्षा बंधन पर भाइयों से 21 वर्ष से कम उम्र की लड़की से शादी न करने का वचन के बाद अब बेटियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गुजारिश की है कि संवैधानिक तौर पर लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष की जाए ।
उन्होंने बताया कि देश के अलग अलग हिस्सों से लड़कियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है। अब उन्हें समानता के अधिकार अनुसार लड़कों के बराबर की शादी की उम्र संवैधानिक होने की आजादी मिलनी चाहिए। नूंह जिले की लड़कियों ने इसमें खास भागेदारी निभाई है। बता दें कि नूंह में लड़कियों के बाल विवाह के मामले भी हर दिन बढ़ रहे हैं। जिले में बाल विवाह के साथ ही उन्हें शिक्षा बीच में ही छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है।
विज्ञापन
शिक्षा पूरी करने का समय मिलेगा
फिरोजपुर झिरका की शहनाज ने प्रधानमंत्री को खत में लिखा है कि आज के समय में देश को बराबर का अधिकार सभी को मिलना चाहिए अब लड़कियों की शादी की उम्र 21 होने का समय आ गया है। वहीं नूंह निवासी अंजुम ने लिखा है कि मुस्लिम लड़कियों के लिए यह सबसे जरूरी है, जिससे उन्हें शिक्षा पूरी करने का समय मिल जाएगा। नूंह की पूजा ने लिखा है कि प्रधानमंत्री जी आपने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शुरू किया उसके लिए शुक्रिया, अब आप हमारी शादी की संवैधानिक उम्र भी 21 करवा दीजिए वरना हमारे घर वाले हमारी जल्द शादी कर देंगे।
फोटोऱ् अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र भेजती हुई मेवात की लड़कियां।