फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NSUI tried to lock NTA office

Noida News: एनएसयूआई ने एनटीए कार्यालय पर ताला लगाने का किया प्रयास

Thu, 27 Jun 2024 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
NSUI tried to lock NTA office
पूरे देश के एनटीए कार्यालयों पर लगा देंगे ताला : वरुण चौधरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई ने बृहस्पतिवार को एनटीए कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यालय पर ताला लगाने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लेकर एकत्रित हुए।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने आरोप लगाया कि यह कृत्य एजेंसी की बार-बार विफलताओं पर देशभर में छात्रों की हताशा और गुस्से का प्रतीक है। एनटीए की अक्षमताओं और लापरवाही के कारण देशभर के छात्र पीड़ित हैं। लगातार स्थगन और पेपर लीक सिर्फ प्रशासनिक विफलताएं नहीं हैं, वे देश के युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला है। एनटीए पर प्रतिबंध लगाया जाए और एक अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी प्रणाली लागू की जाए। साथ ही, उन्होंने शिक्षा मंत्री की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री एनटीए पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्हें सीयूईटी-यूजी मुद्दों के बारे में छात्रों को जवाब देना होगा। अगर एनटीए पर प्रतिबंध लगाने की मांग पूरी नहीं हुई तो शुक्रवार से वे पूरे देश में एनटीए कार्यालयों पर ताला लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article