{"_id":"65aedd2e748e11f44c0cbd24","slug":"nsa-preparations-begin-on-the-accused-of-murder-of-rickshaw-puller-grnoida-news-c-1-gnd1002-1338145-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: -रिक्शा चालक की हत्या के आरोपियों पर एनएसए की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: -रिक्शा चालक की हत्या के आरोपियों पर एनएसए की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा चालक की हत्या के आरोपियों पर एनएसए की तैयारी शुरू
- आरोपियों की संपत्ति की जांच में जुटी पुलिस, गांव में पुलिस तैनात
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बरौला में शनिवार रात चाकू मारकर बाइक से घसीट कर हुई हत्या के दोनों आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस आरोपियों की चल-अचल संपत्ति का पता लगा रही है। वहीं सोमवार को भी बरौला गांव में पुलिस बल तैनात रहा। उधर बदायूं में मेहंदी हसन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस की टीम इस घटना के बाद गांव में सतर्कता बरत रही है।
शनिवार रात को बरौला गांव में रंजिश में मूल रूप से बुलंदशहर निवासी अनुज और नितिन ने ई-रिक्शा चालक मेहंदी हसन को पहले चाकू मारा था। इसके बाद करीब डेढ़ किमी तक बाइक से घसीटते हुए बरौला पुलिस चौकी तक ले गया था। इस बर्बर वारदात में मेहंदी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद आरोपी अनुज व नितिन को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।
अनुज और नितिन बरौला में किराए पर रहते थे। पुलिस की टीम बुलंदशहर में दोनों की संपत्ति के बारे में ब्यौरा जुटा रही है। एनएसए की लिए जांच रिपोर्ट तैयार करने की शुरुआत हो चुकी है। इसमें घटनास्थल से लेकर पुलिस चौकी तक के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट अधिकारियों की निगरानी में तैयार होगी। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर के मुताबिक एनएसए की कार्रवाई को लेकर तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में शांति है लेकिन एहतियातन पुलिस की तैनाती की गई है। मेहंदी हसन के घर में ताला लगा हुआ है।