फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida builder who sold 169 illegal flats in shahberi rasuka act imposed on him

शाहबेरी में 169 अवैध फ्लैट बेचने वाले बिल्डर पर लगी रासुका

Wed, 16 Oct 2019 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida builder who sold 169 illegal flats in shahberi rasuka act imposed on him
कलेक्ट्रेट सभागार में शाहबेरी प्रकरण में जिलाधिकारी बीएन सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला

शाहबेरी में मानक विपरीत निर्माण, घटिया सामग्री का इस्तेमाल और लोगों को गुमराह कर 169 फ्लैट बेचने वाले बिल्डर जसवीर मान पर जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की है। वहीं, बिल्डर के बचे हुए 45 फ्लैटों को संबद्ध कर लिया है।

विज्ञापन


बिल्डर पर पहले ही गैंगेस्टर एक्ट लगाया जा चुका है। पुलिस ने उसके जेल से बाहर आने पर दोबारा लोगों को धोखा देने की आशंका जाहिर करते हुए रासुका लगाने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि शाहबेरी में अवैध रूप से फ्लैट बनाकर बेचने वाले शाहबुद्दीन पर पहले ही रासुका लगाई थी। मंगलवार को जसवीर मान पर भी रासुका लगाई गई है। नई दिल्ली के 16बी गौतमपुरी निवासी जसवीर मान पुत्र मनवीर मान ने अपनी निर्माण कंपनी मान प्रॉपर्टी व डेवलपर्स के माध्मय से शाहबेरी में 261 फ्लैटों के बहुमंजिला टॉवर का (खसरा नंबर 35/45/164 पर) 2017 से 2018 के बीच निर्माण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारत बनाने के लिए बिल्डर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से लेआउट प्लान पास नहीं कराया था। वहीं, भवन का नक्शा पास कराए बिना ही 169 फ्लैटों को बेच दिया। जुलाई 2018 को शाहबेरी में दो इमारतों के गिरने से 9 लोगों को मृत्यु हो गई थी।

इस वजह से शाहबेरी में बिना अनुमति और नक्शा पास कराए इमारतें बनवाने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत अब तक 86 रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, 42 बिल्डरों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है, इनमें से 76 संपत्तियों को संबद्ध किया जा चुका है।

एक अक्तूबर को किया गया था गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मजिस्ट्रेटी जांच और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की रिपोर्ट के आधार पर जसवीर मान पुत्र मनवीर मान पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980 की धारा 3 (2) के तहत कार्रवाई की गई है।

जसवीर पर बिसरख कोतवाली में धारा 188, 288, 420, 467, 468 व 471 की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसे एक अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जिला कारागार में बंद है।

जेल से बाहर आने के लिए उसके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उसने जनपद न्यायालय में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र भी पेश किया है, जो अभी विचाराधीन है। जमानत अर्जी पर 17 को सुनवाई होनी है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि अगर जसवीर मान पर एनएसए की कार्रवाई न की जाती तो वह दोबारा ऐसे ही अपराध करता।

आईआईटी दिल्ली की टीम जल्द सौंपेगी रिपोर्ट
उन्होंने कहा कि शाहबेरी के भवनों की तकनीकी जांच के लिए प्राधिकरण ने आईआईटी दिल्ली के साथ करार कर रखा है। टीम जांच कर रही है। प्राथमिक रिपोर्ट जल्द मिल जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट से पता चलेगा कि कौन सा भवन कमजोर है और कौन ठीक है। विचार के बाद ही आगे का निर्णय होगा। कुछ लोग दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन खरीदारों के खिलाफ नहीं है, जो बिल्डर लोगों को गुमराह कर मानक विपरीत और बिना नक्शा पास कराए ही फ्लैट बेच दिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने कहा कि जसवीर मान पर दो मुकदमे दर्ज हैं। इस पर पहले ही गैंगेस्टर लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed