Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NRC is being done in the name of SIR: Akhilesh Yadav

एसआईआर के नाम पर की जा रही है एनआरसी: अखिलेश यादव

Wed, 10 Dec 2025 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
NRC is being done in the name of SIR: Akhilesh Yadav
- ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में आयोजित समारोह में पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास किया। बुधवार को ग्रेटर नोएडा के बिसरख पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने प्रदेश में एसआईआर के नाम पर कम से कम 5 करोड़ लोगों के नाम काटे जाने की आशंका जताई।
क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एसआईआर पर जिम्मेदारी से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर एक बार वोट कट गया तो सरकार तरह-तरह कागजात खोजने को कहेगी। कागजात मिलने पर ही मतदाता सूची में नाम जुड़ेगा। मतदाता सूची में जिसका नाम होगा वहीं भारत का नागरिक होगा जिसे वोट डालने का अधिकार होगा। यह सोची समझी साजिश है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीएलओ बिना ट्रेनिंग के काम कर रहे हैं। अधिकारी उन पर काम पूरा करने का दबाव बना रहे हैं। भाजपा अफसरों के साथ मिलकर सपा, किसान और गरीबों के वोट कटवाने का काम कर रही है। एसआईआर वोट कटवाने के लिए हो रहा है। आयोग की जिम्मेदारी है कि कोई वोट नहीं छूट जाए लेकिन यहां भाजपा के इशारे पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगपति का है मैपिंग एप
अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर में जिस मैपिंग एप्लीकेशन का प्रयोग हो रहा है वह एप किसी उद्योगपति का है। उसी के माध्यम से वोट कटेंगे। सरकार और आयोग को यह बताना चाहिए कि मैपिंग एप किसने बनाकर दिया है। यह वह कंपनी है जिसने कभी भाजपा को इलेक्टोरल बांड में पैसा दिया था।


राष्ट्रवादी नहीं बल्कि राष्ट्र विवादी पार्टी है भाजपा
वंदे मातरम पर अखिलेश यादव ने कहा कि वंदे मातरम क्रांतिकारियों का गीत रहा है। जिसने हम सभी को जोड़ा है। आजादी दिलवाने वाले पूर्वजों ने वंदेमातरम, इंकलाब जिंदाबाद, जय हिंद का नारा देकर आजादी दिलवाई। भाजपा के लोग राष्ट्रवादी नहीं बल्कि राष्ट्र विवादी वाली पार्टी के लोग हैं जो हर जगह विवाद तलाशते हैं।



नाबालिग से काम कराने को मुद्दा बनाने जरूरत नहीं
पूर्व सीएम ने कहा कि कई बीएलओ पुराने हैं और वो टेक्नोलॉजी नहीं जानते है। वो परिवार की मदद ले रहे हैं। इस संबंध में आयोग को सोचना चाहिए। परिवार की मदद कर रहे हैं तो इस पर नाराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कमजोर विपक्ष पर कहा कि विपक्ष कमजोर नहीं बल्कि भाजपा वाले सो नहीं पा रहे हैं। वो सोच रहे है कि सपा वालों ने वोट कैसे बनवा लिए।


चाबी लेकर भाग गया बुलडोजर का चालक
कफ सीरप पर अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में जितने गैर कानूनी काम हो रहे हैं उन सभी में भाजपा वाले शामिल हैं। दूसरे लोग करते हैं तो उनके लिए बुलडोजर तैयार है लेकिन जब से कफ सीरप का मामला सामने आया है तब से बुलडोजर का चालक चाबी लेकर फरार है। पहले बुलडोजर से न्याय मिलता था लेकिन अब बुलडोजर नहीं चल रहा है क्योंकि इनमें भाजपा के लोग शामिल हैं। कफ सीरप मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। जबकि इसमें एसटीएफ ही शामिल रहा है।



घर को गंगाजल से धुलवाने वाले जंगली
पूर्व सीएम ने कहा कि पीडीए परिवार के लोगों के घर और मंदिरों को गंगाजल से धुलवाने वाले जंगली है। महाकुंभ में जिन लोगों की जान गई, उनके परिजनों को ब्लैक मनी दी गई। सरकार का मुआवजा नहीं दिया गया। ऐसा करने वाले सभी लोग जंगली है। वहां मरने वालो की संख्या को छिपाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed