फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NPCL came on WhatsApp, more than 16 services will be available

व्हाट्स एप पर आया एनपीसीएल, 16 से अधिक सेवाएं मिलेंगी

Sun, 23 May 2021 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
NPCL came on WhatsApp, more than 16 services will be available
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) अपने उपभोक्ताओं के लिए व्हाट्सएप पर आ गया है। कंपनी ने 120-6226666 व्हाट्स एप सेवा शुरू की है। यहां उपभोक्ता एक साथ कंपनी की 16 सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। आपूर्ति बाधित होने से लेकर बिजली बिल भी व्हाट्स एप पर मंगवा सकते हैं। एनपीसीएल ग्रेटर नोएडा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करती है। कंपनी के इस समय एक लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग व्हाट्स एप का प्रयोग करते हैं। कार्यालयों में व्हाट्स एप के प्रयोग को आधिकारिक मान्यता भी मिल चुकी है। इसको ध्यान में रखकर कंपनी ने व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। इसका प्रयोग करने के लिए उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना होगा। अभी 65 हजार उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पंजीकृत हैं। इनको इस सेवा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। मोबाइल पंजीकृत होने के साथ ही कंपनी का व्हाट्सएप नंबर आ जाएगा। उपभोक्ता को कंपनी के नंबर 0120-6226666 पर संदेश भेजने होंगे। उन्होंने बताया कि एक व्हाट्स एप नंबर पर उपभोक्ताओं को 16 से अधिक सेवा मिलेंगी।
विज्ञापन

डुप्लीकेट बिल भी आ जाएगा
अभी तक उपभोक्ता बिजली बिल नहीं मिलने से परेशान होते थे, लेकिन अब उनको व्हाट्स एप पर ही डुप्लीकेट बिल मिलेगा। उनको कंपनी के व्हाट्स एप नंबर पर डुप्लीकेट बिल स्पेस उपभोक्ता नंबर लिखकर भेजना होगा। संदेश के दो मिनट बाद ही बिल मोबाइल पर आ जाएगा। इसी तरह शिकायत दर्ज कराने, मीटर जलने, बिजली आपूर्ति बंद होने, बकाया बिल जानने, बिजली चोरी आदि की जानकारी भी ले सकते हैं। साथ ही उपभोक्ता शिकायत के निस्तारण के संबंध में भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

अब एसएमएस का जमाना नहीं रहा
एनपीसीएल ने पहले एसएमएस सेवा शुरू की थी। इस पर कई सुविधाएं दी थीं, लेकिन यह सफल नहीं हो सका। इस कारण अब लोगों का एसएमएस का प्रयोग कम करना है। इसी को ध्यान में रखकर कंपनी ने व्हाट्स एप सेवा शुरू की है। जहां कई अधिक सुविधा उपभोक्ताओं को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के मकसद से व्हाट्स एप सेवा शुरू की है, जो मोबाइल नंबर पंजीकृत होगा, उसी पर यह सेवा मिलेगी। एक नंबर से एक ही उपभोक्ता के संबंध में जानकारी ली जा सकेगी।
- सारनाथ गांगुली, वीपी (ऑपरेशन) एनपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed