फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now UP students will also be sent home by flight

अब यूपी के छात्रों को फ्लाइट से भी भेजा जाएगा घर

Tue, 01 Mar 2022 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Now UP students will also be sent home by flight
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के राहत आयुक्त ने सोमवार को दिल्ली स्थित यूपी भवन में गौतमबुद्घ नगर और गाजियाबाद के जिलाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में फैसला लिया है कि यूक्रेन से लौटने वाले छात्रों को फ्लाइट से भी घर पहुंचाया जाएगा। अगर कोई छात्र फ्लाइट से घर जाना चाहेगा तो प्रशासन उसे हवाई मार्ग से भेजेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नागरिक और छात्र यूक्रेन में फंसे है। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे नागरिक व छात्रों को एयरलिफ्ट करा रही है। रोमानिया, पोलैंड से फ्लाइट मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट आ रही है। यहां से उत्तर प्रदेश सरकार अपने नागरिक व छात्रों को घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। इस संबंध में सोमवार को दिल्ली स्थित यूपी भवन में राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बैठक ली। दो घंटे चली बैठक में गौतमबुद्घ नगर के डीएम सुहास एलवाई, एडीएम भू-अधिपत्य बलराम सिंह, डिप्टी कलेक्टर अंकित वर्मा और गाजियाबाद के डीएम व एडीएम वित्त एवं राजस्व मौजूद रहे। एडीएम बलराम सिंह ने बताया कि अगर कोई छात्र हवाई जहाज से अपने घर जाना चाहेगा तो फ्लाइट का टिकट कराकर भेजा जाएगा। इसका खर्च सरकार उठाएगी। छात्रों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। वहीं गाड़ियों की भी व्यवस्था होगी। यूपी के जिलों में फ्लाइट के साथ-साथ गाड़ियों से भी छात्रों को भेजा जाएगा। गाड़ियों से जाने वाले छात्रों को पहले यूपी भवन ले जाया जाएगा। वहां उनके ठहरने और खाने व नहाने की पूरी व्यवस्था होगी। आराम करने के बाद जब छात्र घर जाने के लिए बोलेंगे तो उनको रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

रोमानिया से दो फ्लाइट पहुंची दिल्ली
सोमवार को रोमानिया से दो फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। सुबह की फ्लाइट को गौतमबुद्घ नगर प्रशासन की टीम ने रिसीव किया। उसमें 27 लोग उत्तर प्रदेश के थे। इनमें से 20 लोगों को प्रशासन ने गाड़ियों से उनके घर भेजा। इनमें गौतमबुद्घ नगर का कोई छात्र नहीं था। वहीं शाम को दूसरी फ्लाइट पहुंची। जिसको गाजियाबाद की टीम ने रिसीव किया। इसमें 20 छात्र यूपी के है। इनमें से 8 छात्रों को प्रशासन ने गाड़ियों से घर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी दिल्ली आएंगी दो फ्लाइट
रोमानिया से दो फ्लाइट मंगलवार को भी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी। पहली फ्लाइट सुबह करीब 10 बजे पहुंचेगी। जिसको गौतमबुद्घ नगर प्रशासन की टीम रिसीव करेगी। जबकि दूसरी फ्लाइट सुबह 11 बजे आएगी। उसको गाजियाबाद की टीम रिसीव करेगी। इनमें यूपी के छात्रों को फ्लाइट से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed