फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now there will be two percent admissions in IPU from sports quota.

Noida News: अब आईपीयू में स्पोर्ट्स कोटे से होंगे दो फीसदी दाखिले

Wed, 01 May 2024 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Now there will be two percent admissions in IPU from sports quota.
-विवि ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 से यूजी-पीजी प्रोग्राम में अतिरिक्त कोटा देने का किया फैसला
विज्ञापन


-राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल स्पर्धा में भाग लेने वालों को नहीं देना होगा स्पोर्ट्स ट्रायल

-इससे कम स्तर के स्पोर्ट्स स्पर्धाओं में भाग लेने वाले आवेदकों को ट्रायल देना होगा अनिवार्य
--------------

-25 फीसदी वेटेज मिलेगी दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में
-25 फीसदी खेल से जुड़े जमा कराए दस्तावेजों पर मिलेगी
-50 फीसदी स्पोर्ट्स ट्रायल के आधार पर अंक दिए जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अब गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में भी स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले हो सकेंगे। आईपीयू ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 से यूजी-पीजी प्रोग्राम में दो फीसदी स्पोर्ट्स(खेल) कोटा देने का फैसला किया है। यह कोटा आईपीयू की कुल सीटों से अलग होगा। स्पोर्ट्स कोटे के दाखिले स्पोर्ट्स ट्रायल व खेल से जुड़े दस्तावेजों व प्रवेश परीक्षा की वेटेज के आधार पर होंगे। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले छात्रों को दाखिले के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल नहीं देना होगा।


आईपीयू के कुलसचिव डॉ. कमल पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस सत्र से यह प्रावधान किया गया है। ताकि खेल में प्रतिभावान छात्र अपनी पसंद की डिग्री लेने से वंचित न रहें। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रोग्राम के लिए निर्धारित यह दो फीसदी सीटें दाखिला ब्रोशर में अधिसूचित सीटों के अलावा होंगी। मालूम हो कि आईपीयू में सभी प्रोग्राम की लगभग चालीस हजार सीटें हैं। यदि कोई छात्र ट्रायल में हिस्सा नहीं लेना चाहता तो स्पोर्ट्स कोटे में आवेदन के लिए आवेदक को किसी स्पोर्ट्स में देश का प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए। उस प्रतिनिधित्व का दस्तावेज आवेदन के समय आवेदनकर्ता को जमा कराना होगा। ट्रायल से छूट के लिए आवेदन कर्ता का समर ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, साउथ एशियन गेम्स, पैरा ओलंपिक जैसे खेलों में शामिल होना जरूरी है। इससे कम स्तर के स्पोर्ट्स स्पर्धा में भाग लेने वाले आवेदकों को स्पोर्ट्स ट्रायल देना होगा। दाखिले में 25 फीसदी वेटेज संबद्ध प्रवेश परीक्षा, 25 फीसदी स्पोर्ट्स से जुड़े जमा कराए दस्तावेजों और शेष 50 फीसदी वेटेज स्पोर्ट्स ट्रायल की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed