{"_id":"68eac6e8615e893fce038ee0","slug":"now-there-are-no-seats-in-trains-no-hope-airfares-are-also-sky-high-na-news-c-13-1-vns1028-1424478-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रेनों में अब न सीट, न उम्मीद... हवाई किराया भी आसमान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रेनों में अब न सीट, न उम्मीद... हवाई किराया भी आसमान पर
विज्ञापन
त्योहार नजदीक आने के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन पर बढ़ने लगी है यात्रियों की भीड़।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली पर दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आना अब नामुमकिन सा होने लगा है। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की वेटिंग 365 के पार पहुंच गई है, जबकि मुंबई की ट्रेनें फुल हो गई हैं। वीआईपी से लेकर स्पेशल तक सभी ट्रेनों में रिग्रेट चल रहा है। अब सीटेंे मिलने की उम्मीद भी न के बराबर है। यह हाल तब है जब 45 हजार यात्री वेटिंग में हैं। दूसरी ओर, हवाई जहाज का किराया भी अब आसमान छूने लगा है।
20 अक्तूबर को दीपावली है। दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने का सिलसिला 17 अक्तूबर से ही शुरू हो जाएगा। आलम यह है कि दिल्ली से लखनऊ आने वाली वीआईपी ट्रेनों लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, तेजस, वंदे भारत में लंबी वेटिंग है। अधिकतर ट्रेनों में स्लीपर से लेकर सभी श्रेणियों में रिग्रेट है। दिल्ली से लखनऊ आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 17 अक्तूबर को 256 वेटिंग है। 18 व 19 को एक भी सीट नहीं है। एग्जीक्यूटिव क्लास में पैर रखने की जगह नहीं बची। गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 17 अक्तूबर को 297 वेटिंग है। तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में 17 व 18 को रिग्रेट एवं 19 को 149 वेटिंग है। एग्जीक्यूटिव क्लास में रिग्रेट है। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 17 अक्तूबर को 294 वेटिंग है और उसके बाद रिग्रेट चल रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट है। डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में 17 व 19 को क्रमशः 231, 158 वेटिंग है। लखनऊ मेल की स्लीपर सहित सभी श्रेणियों में रिग्रेट चल रहा है। एसी एक्सप्रेस में भी सीटें फुल हो गई हैं।

त्योहार नजदीक आने के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन पर बढ़ने लगी है यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद