फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now the health department will tell how to protect from air pollution

Noida News: अब स्वास्थ्य विभाग बताएगा, वायु प्रदूषण से कैसे बचाएं

Thu, 12 Sep 2024 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Now the health department will tell how to protect from air pollution
अब स्वास्थ्य विभाग बताएगा, वायु प्रदूषण से कैसे बचाएं
विज्ञापन

- पूरे जिले में जागरूकता अभियान के साथ होर्डिंग-बैनर भी लगाने की मिली जिम्मेदारी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब स्वास्थ्य महकमा भी इससे बचाव के लिए लोगों को तौर-तरीके बताएगा। इसके लिए जागरूकता अभियान में होर्डिंग-बैनर लगाने के अलावा अस्पतालों, शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. बृजेश राठौर के आदेश के बाद अब सीएमओ कार्यालय में भी इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। हर साल की तरह सर्दियां शुरू होने से पहले बिगड़ने वाली हवा की सेहत से पूर्व यह कवायद शुरू की जानी है। इस पूरी कवायद में जहां सीएचसी स्तर पर डॉक्टरों और स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाना है, वहीं कालेजों में भी युवाओं के बीच टीमें जाकर इसके खतरे बताएंगीं। इसके अलावा नेशनल प्रोग्राम फॉर क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमेन हेल्थ के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किया जाना है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने इसके लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह और जिला पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अमित कुमार को जिम्मेदारी साैंपी है। डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि वायु प्रदूषण को स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से ले रहा है। होर्डिंग-बैनर लगाने के लिए जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, डीएम कार्यालय, सीएचसी, बस अड्डा, शहर के अन्य सार्वजनिक स्थल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed