{"_id":"68eaa9f8471e14bbe40d8d8b","slug":"now-the-airport-will-have-its-own-parking-lot-six-aircraft-will-be-able-to-stand-na-news-c-198-1-gbd1023-10955-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब एयरपोर्ट की होगी अपनी पार्किंग, खड़े हो सकेंगे छह एयरक्राफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब एयरपोर्ट की होगी अपनी पार्किंग, खड़े हो सकेंगे छह एयरक्राफ्ट
विज्ञापन
साहिबाबाद। अब हिंडन सिविल टर्मिनल पर एयरक्राफ्ट खड़ी करने की दिक्कत नहीं होगी। टर्मिनल की अपनी पार्किंग होगी। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन ने चार एयरक्राफ्ट की पार्किंग के लिए टर्मिनल के पिछले भाग में जगह देने के लिए सहमति दे दी है। हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से इस संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस और हिंडन एयरफोर्स स्टेशन को पत्र लिखा गया था।
इससे पूर्व टर्मिनल पर महज दो एयरक्राफ्ट खड़ी करने की ही जगह थी। यदि किसी एयरक्राफ्ट में खराबी है और वह पार्किंग में खड़ी है तो आगे की दूसरे शहरों की उड़ान रद्द हो जाती थी। इसकी वजह से हिंडन सिविल टर्मिनल पर पिछले दिनों बड़ी संख्या में इंडिगो और एयरइंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें रद्द हुई थीं। रद्द हुई उड़ानों के बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट से लेकर सोशल मीडिया पर जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
एयरपोर्ट निदेशक डॉ. चिल्ला महेश ने बताया कि हिंडन एयरफोर्स स्टेशन हैंगर एरिया के लिए अथॉरिटी 34,500 वर्ग मीटर की जमीन उपलब्ध करवाएगा। यहां एक साथ चार फ्लाइट पार्क हो सकेंगी। वर्तमान में एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास केवल दो ही एयरक्राफ्ट के लिए पार्किंग की जगह उपलब्ध है। पार्किंग की जगह मिलने पर अब यहां एक साथ छह एयरक्राफ्ट उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
पार्किंग बनने के बाद नए शहरों की शुरू हो सकेगी उड़ान
हिंडन एयरपोर्ट से कई नए शहरों की उड़ान इसलिए शुरू नहीं हो पा रही थी क्योंकि एयरपोर्ट पर पार्किंग की जगह नहीं थी। अब पार्किंग की जगह मिलने के बाद लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज की उड़ान जल्द शुरू हो सकेगी।
10 की बजाय अब 6.5 एकड़ बढ़ेगा एयरपोर्ट का दायरा
हिंडन एयरपोर्ट का दायरा बढ़ाने पर पिछले दिनों सहमति हुई थी। जिला प्रशासन ने पूर्व में 10 एकड़ जमीन देने की बात कही थी लेकिन इस दायरे में कई बैंक्वेट हॉल और घर आ रहे हैं। मुआवजा देने की शर्त पर भी लोग अपना घर खाली करने को तैयार नहीं हुए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन फिलहाल एयरपोर्ट प्रबंधन को महज 6.5 एकड़ जमीन ही दे सकेगा।
एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि नवंबर से जल्द ही नौ मीटर आगे बढ़ाकर अंदर से थोड़ा और बढ़ाया जाएगा। ताकि यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया में अतिरिक्त कुर्सियां लगाई जा सकें। साथ ही कुछ अन्य फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वर्क ऑर्डर अभी तक दिया नहीं गया है।