{"_id":"644808ba46e81221860b16e6","slug":"now-seven-teams-are-investigating-killers-are-not-found-noida-news-c-1-gnd1002-467583-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब सात टीमें कर रहीं जांच, नहीं मिल रहे हत्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब सात टीमें कर रहीं जांच, नहीं मिल रहे हत्यारे
विज्ञापन
अब सात टीमें कर रहीं जांच, नहीं मिल रहे हत्यारे
- रचित हत्याकांड: चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 में रजत विहार के सामने कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी खाली हाथ है। पुलिस की जांच टीमें चार से बढ़कर सात हो गई हैं, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी भी कई पहलुओं पर जांच जारी है और लगातार सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।
शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी रचित चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनसे पांच लाख रुपये लूट कर भाग गए थे। इस घटना के बाद पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है और डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे देख चुके है। हत्या करने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में तो दिख रहे हैं, लेकिन अभी उनकी पहचान और तलाश दूर की कौड़ी नजर आ रही है। इधर पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि कारोबारी रचित पर करीब एक करोड़ रुपये का कर्ज था। यह बात रचित के दोस्तों ने पूछताछ में पुलिस को बताई है। वहीं इस हत्याकांड का चश्मदीद रचित के कर्मी फुटकु से भी लगातार पूछताछ हो रही है। वह दुकान बंद करने के बाद रचित के साथ स्कूटी पर आ रहा था। तभी फलूदा लेते वक्त बदमाशों ने रचित की हत्या कर दी थी। कारोबारियों का कहना है कि अगर इस घटना का खुलासा पुलिस जल्द नहीं करती है तो उनका एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा।