{"_id":"611d682b8ebc3e79996d8cd5","slug":"now-get-traffic-challan-information-at-home-in-gautambuddh-nagar-district-noida-news-noi5998626187","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे हासिल करें ट्रैफिक चालान की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे हासिल करें ट्रैफिक चालान की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। अब घर बैठे ट्रैफिक चालान की जानकारी हासिल की जा सकती है। साथ ही ऑनलाइन पेमेंट कर इसका भुगतान भी किया जा सकता है। अपने वाहनों के चालान की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को ट्वीट कर हासिल की जा सकती है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर कॉल कर या व्हाट्स एप पर इसकी जानकारी हासिल की जा सकती है। यातायात पुलिस ने घर बैठे ही चालान की जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की है।
अधिकारियों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में यातायात पुलिस ऑनलाइन चालान कर रही है। इसमें कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं वहीं कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी अपने मोबाइल से ही चालान करते हैं। लेकिन कई बार परिवहन विभाग में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं होने के कारण वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में यातायात पुलिस ने अब लोगों को घर बैठे ही चालान की जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू कर दी है। यदि कोई व्यक्ति अपने वाहन के चालान के बारे में जानना चाहता है तो वह हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर कॉल करके पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही ट्र्रैफिक पुलिस को ट्वीट कर भी जानकारी हासिल कर सकती है। अधिकारियों ने कहा है कि जानकारी हासिल करने के लिए वाहन चालकों को मोबाइल नंबर के साथ ट्वीट करना होगा। दिए गए नंबर पर संपर्क कर उन्हें चालान की जानकारी दी जाएगी।
कई बार लोग अनजाने में भी यातायात नियमों का उल्लंघन कर बैठते हैं। यदि उन्हें इसका पता नहीं चला तो वह बार-बार वही गलती दोहराते रहेंगे। ऐसे वाहन चालकों को को जागरूक करने के लिए नई सुविधा शुरू की जा रही है। ट्वीट कर जानकारी हासिल करने के लिए अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें। - गणेश प्रसाद साहा, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा