{"_id":"64b64c49fdac38ae32036b64","slug":"now-fraud-is-being-done-by-sending-money-to-the-account-through-loan-app-cyber-fraudsters-are-doing-black-mail-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से जुड़ा है नेटवर्क: अब लोन एप से खाते में रकम भेजकर हो रही ठगी, जालसाज कर रहे ब्लैक मेल; बरतें यह सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से जुड़ा है नेटवर्क: अब लोन एप से खाते में रकम भेजकर हो रही ठगी, जालसाज कर रहे ब्लैक मेल; बरतें यह सावधानी
Tue, 18 Jul 2023 02:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Jul 2023 02:04 PM IST
सार
चाइनीज लोन एप वाले जालसाजों का पूरा सेटअप बना हुआ है। इसके माध्यम से ठगी कर रहे हैं। पहले जब कोई भी शख्स लोन लेता था तब उसके साथ ब्लैकमेलिंग होती थी, लेकिन काफी जागरुकता के बाद अब लोग एप से कम लोन लेने लगे। ऐसे में अब जालसाजों ने दूसरा तरीका अपना लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अब तक लोन एप से लोन लेने के बाद साइबर जालसाज किसी को अपना शिकार बना रहे थे, लेकिन अब साइबर जालसाजों ने ट्रेंड बदल दिया है। वह खुद ही किसी के भी खाते में रकम भेज रहे हैं। इसके बाद दस से बीस गुना रकम की मांग कर ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस व साइबर क्राइम की टीम इस तरह के लोन एप की पहचान कर रही है। वहीं इस तरह के रैकेट में शामिल जालसाजों की पहचान कर रही है।
चाइनीज लोन एप वाले जालसाजों का पूरा सेटअप बना हुआ है। इसके माध्यम से ठगी कर रहे हैं। पहले जब कोई भी शख्स लोन लेता था तब उसके साथ ब्लैकमेलिंग होती थी, लेकिन काफी जागरुकता के बाद अब लोग एप से कम लोन लेने लगे। ऐसे में अब जालसाजों ने दूसरा तरीका अपना लिया। खुद ही छोटी मोटी रकम किसी के खाते में भेज देते हैं। इसके अगले दिन जालसाज फोन कर झांसे में लेकर उनकी डिटेल्स ले लेते हैं और फोन हैक कर लेते हैं। फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं। नोएडा व एनसीआर में इस तरह के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। चाइनीज लोन एप के माध्यम से लोगों के मोबाइल का एक्सेस लेकर फोटो, डेटा व अन्य जानकारी ले लेते हैं। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल कर लोन की किस्त बताकर धीरे धीरे दस से बीस गुना तक राशि की मांग करते हैं। इसके बाद लोन लेने वालों के फोटो उसके पास भेजकर वायरल करने की धमकी देते हैं। यूपी साइबर क्राइम के एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि लोन एप वाले अब खुद ही रकम भेजकर साइबर जालसाजी कर रहे हैं।
चीन से जुड़ा है लोन एप का नेटवर्क
पुलिस का कहना है कि लोन एप के जालसाजों का चीन व अन्य देशों के साथ कनेक्शन है। इस तरह की जालसाजी में शामिल आरोपी बिटकॉइन के माध्यम से भी लेनदेन करते हैं। कुछ महीने पहले नोएडा के सेक्टर-63 में लोन एप का एक बड़े सेटअप का पुलिस ने खुलासा किया था। यह जालसाज सेक्टर-63 में दफ्तर खोलकर लोगों को टारगेट करते थे। इसकी जांच में पता चला कि इन जालसाजों को विदेश से ही यूआरएल और लॉगइन आईडी उपलब्ध कराया जाता था।
विज्ञापन
बरतें यह सावधानी

- अवैध लोन एप से दूर रहें- लोन एप की ठगी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है कि फर्जी एप लोन एप से दूर रहें। लोन लेने से पहले आरबीआई से रजिस्टर्ड लोन एप के बारे में पता कर लें।
- एनबीएफसी कंपनी से लोन लें तो बेहतर- अगर आपको तुरंत लोन की जरूरत है तो एनबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनीज) कंपनी से लोन ले सकते हैं। एनबीएफसी कंपनी सभी बैंको की तरह ही काम करती है और लोन प्रदान करती है।
- फंस गए तो यह करें- अगर लोन एप वाले परेशान कर रहे हों तो सबसे पहले पुलिस को सूचना दें। इसके बाद सोशल साइट पर आप लोन एप द्वारा जबर्दस्ती परेशान करने की जानकारी दे दें। ताकि लोन एप के नाम पर बदमाश आपके बारे में सोशल मीडिया पर कुछ गलत नहीं लिख सके।