{"_id":"65a83037136dbda4b90d15da","slug":"now-electricity-bill-can-be-deposited-at-csc-center-noida-news-c-1-gnd1002-1319332-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब सीएससी केंद्र पर जमा करा सकेंगे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब सीएससी केंद्र पर जमा करा सकेंगे बिजली बिल
विज्ञापन
अब सीएससी केंद्र पर जमा करा सकेंगे बिजली बिल
- देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को होगा सबसे अधिक फायदा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत निगम के उपभोक्ता अब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) केंद्र में बिल जमा कर सकेंगे। इस सुविधा का सबसे ज्यादा लाभ देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा। ऑनलाइन बिल जमा करने में देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं का प्रतिशत काफी कम है। वहीं देहात क्षेत्रों में विद्युत निगम के बिलिंग काउंटर भी काफी दूर हैं। ऐसे में सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर बिल जमा करने की सुविधा शुरू होने से देहात क्षेत्र के उपभोक्ता आसानी से बिल जमा करा सकेंगे।
जिले में विद्युत निगम के करीब साढ़े तीन लाख से अधिक उपभोक्ता है। इसमें शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता करीब दो लाख हैं। जबकि देहात क्षेत्र में डेढ़ लाख उपभोक्ता है। शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं का प्रतिशत करीब 80 प्रतिशत से अधिक है। वहीं देहात क्षेत्र में 20 प्रतिशत उपभोक्ता ही ऑनलाइन बिल जमा कर रहे हैं। बिलिंग काउंटर कम होने के कारण भी देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए विद्युत निगम द्वारा निर्धारित किए गए कॉमन सर्विस सेंटर भी सीमित थे। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि अब इसमें संशोधन किया गया है। अब विद्युत निगम ने जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर बिल जमा करने की सुविधा शुरू की है। इससे उपभोक्ता अपने नजदीकी सीएससी पर जमकर बिल जमा कर सकेंगे।
-- --
यूपीसीएल ने कई कंपनियों से किया समझौता
उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन (यूपीसीएल) ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए यह सुविधा शुरू की है। इसके लिए बीएलएस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, सहज रिटेल लिमिटेड, सरल ई-कामर्श प्राइवेट लिमिटेड, रानापे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व व्ययम टेक्नोलॉजी लिमिटेड से समझौता किया है।