फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now blood horoscope can also be matched before marriage

Noida News: अब शादी से पहले ब्लड ग्रुप कुंडली भी कर सकेंगे मैच

Mon, 08 Jul 2024 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Now blood horoscope can also be matched before marriage
अब शादी से पहले ब्लड ग्रुप कुंडली भी कर सकेंगे मैच
विज्ञापन

- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रिंसिपल ने बनाई ब्लड ऑन डिमांड वेबसाइट, एक क्लिक में मिलेगी हर तरह की जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अब आप शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ ब्लड कुंडली भी मैच कर सकते हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रिंसिपल ने ऑन डिमांड ब्लड नाम से एक वेबसाइट तैयार की है। इसमें एक क्लिक पर ब्लड पर हुई रिसर्च के आधार पर आपकी रिपोर्ट खुल जाएगी। इसमें यह भी पता चल जाएगा कि भविष्य में किस ब्लड ग्रुप को स्वास्थ्य संबंधित क्या-क्या परेशानी हो सकती है। अच्छी बात है कि इसके लिए लोगों को पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।
प्रिंसिपल डॉ राजीव गुप्ता ने बताया कि 2016 में इस वेबसाइट को बनाने का काम शुरू किया गया था। लेकिन इसके बाद उनका स्थानांतरण हो गया, इस वजह से काम बीच में ही छूट गया। अब वेबसाइट को अपडेट करने का काम पूरा कर लिया गया है। वेबसाइट पर जाने पर कई तरह के विकल्प मिलेंगे। एक विकल्प पार्टनर मैचिंग का है। इसमें पार्टनर का ब्लड ग्रुप, जन्म तिथि व साल, आरएच फैक्टर (पॉजिटिव और नेगिटेवि ब्लड ग्रुप) की जानकारी देकर ब्लड कुंडली मैच करा सकते हैं। इसके अलावा भी कई विकल्प हैं। बस ब्लड ग्रुप, जन्म के बारे में जानकारी देनी होगी। इसके बारे में छात्रों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन

रिसर्च के आधार पर आएगी रिपोर्ट
डाॅ राजीव गुप्ता ने बताया कि दुनिया में ब्लड को लेकर होने वाली रिसर्च के आधार पर वेबसाइट तैयार की गई है। इसमें कई विश्वविद्यालय और संस्थाओं की रिपोर्ट को शामिल किया गया है। इसके जरिए लोगों को बहुत सारी जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed