फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now an attempt is being made to breach the security of the Home Ministry

Noida News: अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध का प्रयास

Wed, 07 Feb 2024 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
Now an attempt is being made to breach the security of the Home Ministry
फर्जी पहचान पत्र लेकर घुस रहे युवक को पकड़ा, खुफिया विभाग कर रहा पूछताछ
विज्ञापन

आरोपी बोला - चार लाख लेकर नौकरी की बात कहकर किसी ने दिया था पहचान पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने के प्रयास का मामला सामने आया है। कर्तव्य पथ थाना पुलिस व सीआईएसएफ ने फर्जी पहचान पत्र से नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय में घुसने की कोशिश करते हुए फैजाबाद निवासी आदित्य प्रताप सिंह (21) को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, आदित्य को पकड़ने के बाद कर्तव्य पथ थाने में रखा गया। यहां पर खुफिया विभाग, पुलिस की स्पेशल सेल व स्थानीय थाना पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह गांव तरमा सोधियावा, फैजाबाद का रहने वाला है। किसी ने नौकरी लगवाने की बात कहकर चार लाख रुपये लिए थे। पैसे लेने वाले व्यक्ति ने पहचान पत्र देते हुए कहा था कि इसे लेकर वह दिल्ली चला जाए। उसे नौकरी मिल जाएगी। आदित्य फर्जी पहचान पत्र को लेकर गृहमंत्रालय आ गया। यहां पर पहचान पत्र दिखाकर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन कर्तव्य पथ थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

संसद में हुई थी सेंधमारी
13 दिसंबर को भाजपा सांसद के कार्यालय से जारी हुए पास के जरिये संसद की दर्शकदीर्घा में पहुंच गए थ। सदन की कार्यवाही के दौरान दोनों सांसदों के बीच कूद गए थे। इसके बाद दोनों ने जूतों से स्प्रे निकालकर पीला रंग फैला दिया था। हालांकि, संसद में मौजूद सांसदों ने इन्हें पकड़कर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया था। इनके साथियों ने बाहर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article