फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notice to YouTuber Alvish, Abhishek, Saurabh Joshi and others

Noida News: यूट्यूबर एल्विश, अभिषेक, सौरभ जोशी सहित अन्यों को नोटिस

Thu, 03 Oct 2024 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
Notice to YouTuber Alvish, Abhishek, Saurabh Joshi and others
हाईबॉक्स एप से 1000 करोड़ ठगने के मामले में पुलिस करेगी पूछताछ
विज्ञापन

पुलिस ने गिरोह के भारत में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, 18 करोड़ जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने हाईबॉक्स एप के जरिये देशभर के 30 हजार से ज्यादा लोगों से 1000 करोड़ रुपये ठगने के मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर/यूट्यूबर एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, लक्ष्य चौधरी व सौरभ जोशी सहित अन्य को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इनसे एप में निवेश करने के लिए विज्ञापन करवाया गया था। वहीं, भारत में गिरोह के मुख्य आरोपी जे. शिवराम (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी न्यू वॉशरमेनपेट, चेन्नई का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के चार बैंक खातों में मौजूद 18 करोड़ रुपये सीज किए हैं। पुलिस को अब तक 151 शिकायतें मिली हैं।
आईएफएसओ प्रमुख उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 16 अगस्त को यूनिट को 29 शिकायतें मिलीं थी। उनसे हाईबॉक्स एप में मासिक रिटर्न का वादा कर निवेश करवाया गया था। ठगों ने सौरभ जोशी, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, दिलराज सिंह आदि के जरिये एप का विज्ञापन करवाया था। 20 अगस्त को मामला दर्ज करने के बाद जांच में यह बात सामने आई कि हाईबाक्स के खिलाफ उत्तर-पूर्व जिले में साइबर थाने में भी मामला दर्ज है। यहां नौ पीड़ितों ने शिकायतें दी थीं। इस मामले को भी यूनिट को ट्रांसफर कर दिया गया। जांच के दौरान उत्तर-पूर्व जिले की 30, शाहदरा जिले की 24 और बाहरी जिले की 35 शिकायतें भी शामिल की गईं। एनीसीआरपी पोर्टल पर इसी तरह की धोखाधड़ी के 488 और मामले भी लिंक किए गए हैं। वहीं, आरोपियों ने नोएडा स्थित कार्यालय को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

ईजबज और फोनपे से करवाया भुगतान
यूनिट में तैनात एसीपी मनीष जोरवाल की निगरानी में इंस्पेक्टर हरबीर की टीम ने धोखाधड़ी में शामिल भुगतान गेटवे और बैंक खातों का विवरण इकट्ठा किया। जांच के दौरान पता चला कि ईजबज और फोनपे भुगतान गेटवे का इस्तेमाल ठगी की रकम को लेने के लिए किया गया है। यहां रकम को बैंक खातों में पहुंचा गया। ऐसे चार बैंक खातों की पहचान की गई। इसके बाद बैंक खाताधारक आरोपी शिवराम को गिरफ्तार किया गया। बैंक खातों के विश्लेषण से पता चला कि शिवराम द्वारा संचालित सत्रुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के चार खातों में रकम जमा की गई थी। आरोपी ने चेन्नई के न्यू वॉशरमेनपेट स्थित ऑफिस स्पेस को सत्रुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से लीज पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेटवे कर्मचारियों की भूमिका
पेमेंट गेटवे ईजबज और फोनपे की भूमिका की भी जांच चल रही है। इन्होंने हाईबॉक्स के जालसाजों के मर्चेंट खातों को बिना उचित सत्यापन प्रक्रिया व आरबीआई के नियमों को दरकिनार कर वर्चुअल खोला था। इसमें इन पेमेंट गेटवे कर्मचारियों की संदिग्घ भूमिका की जांच की जा रही है।

कौन है शिवराम
शिवराम नवंबर 2016 में स्थापित सत्रुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है। कंपनी ने हाईबॉक्स एप को फरवरी 2024 में बनाया था। जालसाजों ने नामी लोगों से विज्ञापन करवाकर अप्रैल 2024 में इसे शुरू कर दिया। पांच महीनों में हाईबाक्स ने दैनिक आधार पर 1 प्रतिशत और मासिक आधार पर 30 प्रतिशत रिटर्न देने का झांसा दिया। शिवराम वियतनाम में मौजूद मुख्य आरोपी के संपर्क में दिसंबर 2022 में आया था। जून 2023 से उसने ऐप बनाने, भुगतान गेटवे प्राप्त करने, बैंक खाते खोलने, फ्रंट ऑफिस खोलने आदि काम शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed