फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notice to YouTuber Ajit in case of comments on Rahul Gandhi

Noida News: राहुल गांंधी पर टिप्पणी के मामले में यू-ट्यूबर अजीत भारती को नोटिस

Thu, 20 Jun 2024 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Notice to YouTuber Ajit in case of comments on Rahul Gandhi
- नोएडा पहुंची कर्नाटक पुलिस ने सात दिनों में थाने में पेश होने को कहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज केस के मामले में कर्नाटक पुलिस बृहस्पतिवार को नोएडा पहुंची। कर्नाटक पुलिस ने सेक्टर-55 निवासी यू-ट्यूबर अजीत भारती को नोटिस देकर सात दिनों के भीतर हाई ग्राउंड थाने में पेश होने के लिए कहा है।
अजीत के खिलाफ 15 जून को बेंगलुरू के हाई ग्राउंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल सचिव बीके बोपन्ना की ओर से दर्ज शिकायत में अजीत भारती पर 13 जून को राहुल गांधी को लेकर झूठा वीडियो बनाने का आरोप है। इसमें गलत तथ्य और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। बृहस्पतिवार को कर्नाटक के तीन पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में अजीत के आवास पर पहुंचे और जांच में शामिल होने का नोटिस दिया। कर्नाटक पुलिस के साथ पहले स्थानीय पुलिस नहीं थी। तीनों पुलिसकर्मी अजीत के घर कैब से पहुंचे। अजीत और परिजनों की ओर से स्थानीय पुलिस को सूचना देेने के बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कर्नाटक पुलिस की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अजीत भारती ने समाज में घृणा और शत्रुता बढ़ाने के उद्देश्य से राहुल गांधी को लेकर वीडियो बनाया है। डीसीपी नोएडा विद्यासागर मिश्र के मुताबिक कर्नाटक पुलिस नोटिस देने नोएडा आई थी। नोटिस तामिल कराने के बाद कर्नाटक पुलिस वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed