{"_id":"62794e51856d0c420a1f4798","slug":"notice-to-six-gym-operators-noida-news-noi6475941108","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जिम संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जिम संचालकों को नोटिस
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर में बिना नगरपालिका में रजिस्ट्रेशन कराए चलाए जा रहे जिम को पूरी तरह से बंद करने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। इस बाबत स्थानीय उपमंडल अधिकारी नागरिक के दिशा निर्देश पर नगरपालिका कनिष्ठ अभियंता विक्रांत ने 17 मई तक सभी अवैध जिम को बंद करने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
नगर पालिका में तैनात कनिष्ठ अभियंता विक्रांत ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल अधिकारी नागरिक के दिशा निर्देश पर नगर पालिका द्वारा शहर में अवैध रूप से चल रहे सभी छह जिम के संचालकों को नोटिस जारी कर 17 मई तक बंद करने के लिए कहा गया है। नगरपालिका सीमा क्षेत्र में बिना अनुमति जिम चलाए जा रहे हैं। जोकि सरकार के आदेशों की लगातार अवहेलना है। ऐसे अवैध जिम को चलाने वाले संचालक नोटिस मिलने के 7 दिन के अंदर अपनी जिम का रजिस्ट्रेशन नगरपालिका में करा सकते हैं। नगरपालिका में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले जिम संचालकों पर नगर पालिका द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसके जिम्मेदार स्वयं संचालक होगा।
समाज में फैल रही अस्थिरता को रोकने के लिए एसडीएम का बड़ा कदम
फिरोजपुर झिरका गोशाला समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश महेश्वरी, मनोनीत पार्षद महेंद्र कौशिक, समाजसेवी राहुल जैन ने इस कार्रवाई को लेकर उपमंडल अधिकारी नागरिक रणबीर सिंह का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि शहर में चल रहे जिम और उनमें बजने वाला साउंड आसपास रहने वाले इलाके के लोगों को भारी परेशानी का सबब बना हुआ है। बार-बार कहने के बावजूद भी जिम संचालक मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में एसडीएम फिरोजपुर झिरका का एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
जिम और डीजे के साउंड को लेकर लोगों की शिकायतें आ रही थीं। आसपास के रहने वाले गली मोहल्लों में झगड़े का अंदेशा बना हुआ है। डीजे की साउंड और जिम पर पाबंदी लगाने और नियमानुसार कार्यवाही करने को लेकर नगर पालिका अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। - रणबीर सिंह , एसडीएम फिरोजपुर झिरका