फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notice to NBCC-Authority for not taking measures to check pollution

प्रदूषण रोकने के उपाय नहीं करने पर एनबीसीसी-प्राधिकरण को नोटिस

Sat, 30 Oct 2021 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Notice to NBCC-Authority for not taking measures to check pollution
सेक्टर टेकजोन-4 में टूटी सड़क और जमा धूल अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने वायु प्रदूषण की रोकथाम के इंतजाम नहीं करने पर नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (एनबीसीसी) और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को नोटिस जारी किया है। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर टेकजोन-4 में आम्रपाली के लेजर वैली प्रोजेक्ट पर वायु प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन मिला है। यहीं प्राधिकरण की सड़क भी टूटी पड़ी है। यूपीपीसीबी ने चेतावनी दी है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

आम्रपाली के लेजर वैली प्रोजेक्ट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनबीसीसी निर्माण कार्य पूरा कर रहा है। इसी प्रोजेक्ट के पास ऐस एस्पायर सोसाइटी है। वहां के निवासियों ने प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य और बाहरी टूटी सड़क के कारण वायु प्रदूषण होने की शिकायत की थी। शिकायत पर यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय की टीम प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंची। यूपीपीसीबी के अफसरों ने बताया कि प्रोजेक्ट पर निर्माण के समय एनजीटी के नियमों का पालन नहीं मिला। वायु प्रदूषण की रोकथाम के इंतजाम नहीं मिले। धूल उड़ रही थी और आरएमसी प्लांट लगा हुआ था। इसे लगाने की अनुमति यूपीपीसीबी से नहीं ली गई है। निरीक्षण के बाद एनबीसीसी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

हवा से वायु प्रदूषण में मामूली सुधार
हवा के कारण शनिवार को नोएडा-ग्रेनो के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार हुआ है। नोएडा का एक्यूआई 260 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 273 दर्ज किया गया। हालांकि, दिल्ली एनसीआर में ग्रेटर नोएडा दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। पहले नंबर पर गाजियाबाद (297 एक्यूआई) रहा। शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई 282 और ग्रेनो का 284 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों से फैल रहा प्रदूषण
सूरजपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र इकोटेक दो, उद्योग विहार एक्सटेंशन में नियमों को ताक पर रख कर प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियां गुपचुप तरीके से संचालित की जा रही है। सेक्टर के उद्यमियों ने बताया कि इस सेक्टर में संचालित एक डस्ट कोटिंग की एक इकाई से लगातार धूल व हानिकारक केमिकल वातावरण में फैल रहा है। इसका सीधा असर प्रदूषण पर पड़ रहा है। आसपास के इकाई में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी इसका असर पड़ रहा है। उद्यमियों ने इसकी शिकायत प्रदूषण नियंत्रण विभाग के ग्रेटर नोएडा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से भी की है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उद्यमियों ने इस इकाई के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

---------------
वायु प्रदूषण की रोकथाम के नियमों का पालन नहीं करने पर एनबीसीसी और ग्रेनो प्राधिकरण को नोटिस भेजा गया है। अगर सुधार नहीं किया तो जुर्माना लगाने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा जाएगा। औद्योगिक सेक्टर में डस्ट कोटिंग कंपनी की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। -भुवन यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed