{"_id":"6418a0b27ea22d20fe0a0868","slug":"notice-of-new-special-audit-policy-issued-to-43-group-housing-builder-projects-noida-news-c-1-gnd1002-361868-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नई स्पेशल ऑडिट पालिसी की सूचना 43 ग्रुप हाउसिंग बिल्डर प्रोजेक्ट को जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नई स्पेशल ऑडिट पालिसी की सूचना 43 ग्रुप हाउसिंग बिल्डर प्रोजेक्ट को जारी
विज्ञापन
नई स्पेशल ऑडिट पालिसी की 43 ग्रुप हाउसिंग बिल्डर प्रोजेक्ट को जारी की सूचना
-ऑक्युपेंसी और कंप्लीशन सर्टिफिकेट पुरानी व्यवस्था के अनुसार स्ट्रक्चरल वेटिंग रिपोर्ट पर दिया जाएगा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। करीब एक सप्ताह पूर्व स्पेशल ऑडिट पॉलिसी के लागू होने की सूचना के बाद प्राधिकरण ने आगे की तैयारी पर काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने पॉलिसी में शामिल नियम व शर्तों की जानकारी नोएडा के 43 ग्रुप हाउसिंग प्रॉजेक्ट के बिल्डरों को भेज दी है। बिल्डरों को बताया गया है कि काेई शिकायत आती है तो उसका परीक्षण शुरू करवा दिया जाएगा। यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि 31 मार्च तक ऑक्युपेंसी और कंप्लीशन सर्टिफिकेट पुरानी व्यवस्था के अनुसार स्ट्रक्चरल वेटिंग रिपोर्ट पर दिया जाएगा। एक अप्रैल से जो भी आवेदन आएंगे उनमें स्ट्रक्चरल ऑडिट का सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा।
बिल्डरों को भेजी गई सूचना में प्राधिकरण अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्ट्रक्चरल ऑडिट की शिकायत और मांग किसी भी टावर के 25 प्रतिशत से ज्यादा निवासियों की ओर से की जाएगी तो प्राधिकरण निरीक्षण करवाएगा। निरीक्षण के लिए जाने वाली कमेटी में बिल्डर व एओए का एक-एक प्रतिनिधि भी शामिल किया जाएगा। प्राधिकरण ने इस कमेटी में एसीईओ सतीश पाल, जीएम प्लानिंग, डीजीएम जल और डीजीएम सिविल को शामिल किया है। इसके साथ ही बतौर एक्सपर्ट स्ट्रक्चरल ऑडिट के पैनल से किसी भी एक एजेंसी को शामिल किया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण के पास पहुंची पांच शिकायत
नोएडा प्राधिकरण ने स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग और शिकायत लेने की पॉलिसी को लागू करने के साथ ही शुरू कर दिया है। इसके साथ ही प्राधिकरण के पास पांच विभिन्न सोसाइटियों से शिकायतें पहुंची हैं। इन सभी सोसाइटी से स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग भी की गई है। ऐसे में प्राधिकरण अब इनका परीक्षण कराएगा। यह भी देखा जाएगा कि शिकायत करने वालों के पास 25 प्रतिशत स्थानीय रेजिडेंट्स का समर्थन है या नहीं।