फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Not getting installment of PM Housing Scheme

Noida News: पीएम आवास योजना की नहीं मिल रही किस्त

Fri, 26 Sep 2025 02:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 02:13 AM IST
सार

गन्नौर के भौरा रसूलपुर गांव की डिंपल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत सीएम विंडो पर दर्ज कराई। महिला ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और बीडीपीओ तक शिकायत पहुंचाई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Not getting installment of PM Housing Scheme

विस्तार

गन्नौर। भौरा रसूलपुर गांव की महिला ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की है। डिंपल ने बताया कि वह बीपीएल राशन कार्डधारक है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। पात्र होने के बाद सर्वे लिस्ट में उनका नाम दर्ज है लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया यह काम सरपंच प्रतिनिधि ने अपने ही परिवार के युवक को 10 हजार रुपये देने की बात कही तो उसने ऑनलाइन दस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बावजूद उसे योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस संबंध में बीडीपीओ को भी शिकायत दी गई, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल ने कहा कि शिकायतकर्ता के पति और उनके परिवार के युवक का आपसी लेनदेन था। जिस वजह से उसके खाते में पैसे दिए गए थे। गांव के 67 में से 12 पात्रों को पैसे नहीं मिले हैं। उन सभी को किस्त दिलवाने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही किस्त मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed