फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Not even 6 thousand seats were allotted under RTE in the last five years

RTE: पिछले 5 सालों में 6 हजार सीटें भी नहीं हुई आवंटित, इस सत्र में शत प्रतिशत सीटों पर आवेदन कराने का लक्ष्य

Fri, 22 Nov 2024 10:22 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Nov 2024 10:22 AM IST
सार

आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निजी स्कूल में निशुल्क दाखिला मिलता है, लेकिन योजना के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण पात्र छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
Not even 6 thousand seats were allotted under RTE in the last five years
आरटीई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पिछले पांच सालों में कई चरण की प्रकिया होने के बाद भी 6 हजार से कम ही निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटें छात्रों को आवंटित हो पाई। आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निजी स्कूल में निशुल्क दाखिला मिलता है, लेकिन योजना के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण पात्र छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


हर साल करीब 5 हजार सीटों पर आवेदन ही नहीं आते हैं। शासन की ओर से हर बार योजना के प्रसार प्रचार के लिए निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन योजना का प्रचार प्रसार सही से नहीं होने के कारण कई अभिभावकों को जानकारी ही नहीं होती है। नए सत्र में अधिक से अधिक आवेदन आए इसके लिए पहली बार डीएम, सीडीओ कार्यालय, तीनों तहसील, चारों बीआरसी के साथ बीएसए कार्यालय पर योजना के बारे में जानकारी लगाई गई है।
विज्ञापन


2022-23 सत्र में सबसे अधिक हुईं सीटें आवंटित
सत्र 2022-2023 में तीन चरण में पिछले पांच साल में सबसे अधिक सीटें 5600 आवंटित हुई। योजना का प्रसार प्रचार नहीं होने से कई सालों से शत प्रतिशत सीटें आवंटित नहीं हो पा रही हैं। शासन की ओर से सभी बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि इस सत्र में अधिक से अधिक सीटों पर पात्र छात्रों का आवेदन कराया जाए। इसके साथ ही सभी छात्रों को कॉपी किताबों के लिए पांच हजार रुपये भेजे जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच साल में आवंटित सीटें
साल आवंटित सीटें
2020-21 4500
2021-22 3888
2022-23   5600
2023-24 5558
2024-25 5068

पिछले पांच सालों में स्कूलों में आरटीई के तहत सीटें
साल आवंटित सीटें
2020-21 15000
2021-22 16000
2022-23 17300
2023-24 18029
2024-25 16516

पहली बार 1 दिसंबर से आवेदन
चरण आवेदन की तिथि लॉटरी तिथि प्रवेश
प्रथम एक दिसंबर 24 से 19 दिसंबर 24 दिसंबर  27 दिसंबर
दूसरा एक जनवरी 25 से 19 जनवरी 24 जनवरी 27 जनवरी
तीसरा एक फरवरी से 19 फरवरी 24 फरवरी 27 फरवरी
चौथा एक मार्च से 19 मार्च 24 मार्च 27 मार्च

1037 निजी स्कूलों में 16 हजार से अधिक सीट आरटीई के तहत आरक्षित हैं। सभी पात्र छात्रों को आवेदन मिले। इसके लिए सभी स्थानों पर आरटीई की प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई है,जिससे नए सत्र में शत प्रतिशत सीट पर आवेदन आएं। - राहुल पंवार,बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed