{"_id":"64a5b8904b6bee9d3c0ce41c","slug":"not-a-single-student-of-government-schools-passed-in-jee-neet-noida-news-c-1-noi1096-690792-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सरकारी स्कूलों का एक भी विद्यार्थी जेईई-नीट में नहीं हुआ पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सरकारी स्कूलों का एक भी विद्यार्थी जेईई-नीट में नहीं हुआ पास
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों का एक भी विद्यार्थी जेईई-नीट में नहीं हुआ पास
- शिक्षा विभाग को 152 स्कूलों में से नहीं मिला कोई
- यूपी बोर्ड में 15,115 छात्रों ने पास की 12 वीं की परीक्षा, बड़ी संख्या में साइंस के छात्र
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूपी बोर्ड के स्कूलों से एक भी विद्यार्थी ने 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा पास नहीं की है। शिक्षा विभाग को 152 स्कूलों से एक भी विद्यार्थी ऐसा नहीं मिला है। ऐसे में यूपी बोर्ड के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। जबकि इस बार जिले से कई छात्र नीट और जेईई एडवांस में ऑल इंडिया स्तर पर टॉप रैंक हासिल करने वाली लिस्ट में शुमार हैं।
हर वर्ष शासन स्तर से स्कूलों के कायाकल्प समेत शिक्षण गुणवत्ता को सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शैक्षणिक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में कितना सुधार हुआ है, इसे लेकर एक सप्ताह पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षा विभाग से जेईई व मेडिकल स्नातक पाठ्यकर्मों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) में चयनित छात्रों की सूची मांगी गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों को सूची भेजने के निर्देश दिए थे।
जिले में राजकीय व अशासकीय समेत यूपी बोर्ड के 152 स्कूल हैं। इन स्कूलों से इस वर्ष 15,115 छात्रों ने 12 वीं की परीक्षा पास की है। इसमें साइंस के छात्र भी शामिल हैं। जबकि इस बार सेक्टर-12 में रहने वाले शुभम बंसल ने नीट में ऑल इंडिया स्तर पर 16 वीं और सेक्टर- 52 में रहने वाले हर्षित कंसल ने जेईई एडवांस में 16 वींं रैंक प्राप्त की है। यह दोनों छात्र निजी स्कूलों के हैं। इसके अलावा भी निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने दोनों परीक्षाओं में बेहतर प्रस्तुति दी है।
विज्ञापन
छात्रों को नहीं होती प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी
शिक्षकों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि सरकारी स्कूल के छात्र जेईई और नीट की परीक्षा पास नहीं कर सकते हैं। सरकारी स्कूल के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी नहीं दी जाती है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि स्कूलों से जेईई और नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के नाम मांगे गए थे, लेकिन अभी तक किसी स्कूल की तरफ से नाम उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।