फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Not a single admission on the first day in Government Postgraduate College

Noida News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहले दिन एक भी दाखिला नहीं

Fri, 19 Jul 2024 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
Not a single admission on the first day in Government Postgraduate College
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहले दिन एक भी दाखिला नहीं
विज्ञापन

पहली सूची के आधार पर सोमवार तक चलेगी दाखिले की प्रक्रिया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहले दिन एक भी दाखिला नहीं हुआ। छात्र पहली कटऑफ के आधार पर सोमवार तक दाखिला ले सकते हैं। साथ ही, महाविद्यालय ने इस बार मेरिट सूची के साथ प्रवेश फाॅर्म के लिए भी क्यूआर कोड और ऑनलाइन लिंक जारी किया है। छात्र ऑनलाइन सूची देख सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन फाॅर्म भर उसकी प्रतिलिपि प्रमाणपत्र के साथ जमा करा सकते हैं।
बृहस्पतिवार की देर शाम को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की पहली सूची जारी की गई थी। इसके तहत शुक्रवार से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन पहला दिन छात्रों की सूची तैयार करने में निकल गया। कॉलेज प्रबंधक का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्रों ने कॉलेज से फॉर्म लिए हैं। छात्र शनिवार और सोमवार को फॉर्म जमा कराएंगे। छात्रों को दाखिले के लिए 12वीं का अंक प्रमाणपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, ऑफर लेटर, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र जमा करना होगा। इसके बाद मंगलवार को दूसरी सूची जारी की जाएगी और उसके आधार पर दाखिले शुरू होंगे। इस दौरान पहली सूची के छात्रों को शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में तीन सरकारी कॉलेज
जिले में तीन सरकारी कॉलेज हैं, इसमें सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुमारी मायावती राजकीय पीजी कॉलेज बादलपुर व राजकीय डिग्री कॉलेज जेवर शामिल है। वहीं, मिहिर भोज डिग्री कॉलेज सहायता प्राप्त है। इन कॉलेज में बीए, बीकाॅम व बीएससी मैथ्स और बीएससी बॉयोलॉजी में लगभग 1300 सीटें हैं। पहले दिन इन कॉलेजों में दाखिले की कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार की देर शाम सूची जारी की गई थी। सूची चस्पा करने के साथ ही ऑनलाइन लिंक भी छात्रों के लिए जारी किया गया है। पहले दिन छात्रों ने कॉलेज से फॉर्म लिए हैं। शनिवार से दाखिले शुरू हो जाएंगे। - डाॅ. आरके गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed