{"_id":"6873d6202ba2f7053e0ee61a","slug":"northern-resident-on-streets-after-womans-death-noida-news-c-23-1-lko1064-68146-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला की मौत के बाद सड़कों पर उतरे निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला की मौत के बाद सड़कों पर उतरे निवासी
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर विरोध के बाद ढाई घंटे तक किया प्रदर्शन, लगा जाम
निवासियों को पुलिस ने अतिक्रमण हटाने का दिया आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी दो स्थित महागुन मार्ट के सामने हुए हादसे के बाद निवासियों का सब्र टूट गया। निवासियों ने सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और पुलिस के प्रति नाराजगी जताई। इसके बाद गौैड़ सिटी-2 क्षेत्र की 20 से अधिक सोसाइटी के निवासी सड़कों पर उतर आए। करीब ढाई घंटे तक लोगों ने नारेबाजी कर अतिक्रमण हटाने की मांग की। इस दौरान एक सड़क को निवासियों ने बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया जिससे वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देते हुए लोगों ने सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की।
निवासियों ने प्रशासन से कहा कि यदि अतिक्रमण हटा दिया जाता तो एक जान को बचाया जा सकता था। अतिक्रमण को हटाने के लिए कई बार निवासियों ने गुहार लगाई लेकिन कुछ नहीं हुआ। गौड़ सिटी-2 में तीन बड़े स्कूल हैं। बच्चों को भी रोजाना जाम के कारण फंसना पड़ता है। प्रदर्शनकारी विवेक, दीपक व सचिन ने बताया कि सड़कों पर अवैध बाजार लगाया जाता है। सड़क, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ पर रेहडी पटरी वाले खड़े रहते हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं, इन दुकानों पर आए लोग भी वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं जिससे आम लोगों के लिए आवागमन का रास्ता नहीं बचता। सब्जी-फलों के ठेलों के कारण लावारिस जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार लावारिस सांड लोगों की जान ले चुके हैं। वहीं, सीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह का कहना है कि प्राधिकरण की टीम के साथ मिलकर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।