{"_id":"6774faaa0c74e1ee41038e1a","slug":"noida-woman-tries-to-kill-21-year-old-friend-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल 'हसीना': शादी से इनकार पर महिला ने खोया आपा, सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल 'हसीना': शादी से इनकार पर महिला ने खोया आपा, सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की दोस्ती
Wed, 01 Jan 2025 01:51 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:51 PM IST
सार
दिल्ली से सटे नोएडा में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने एक दोस्त की जान लेने की कोशिश की है। हाल ही में दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
दिल्ली से सेट नोएडा में एक महिला ने कथित तौर पर एक 21 वर्षीय युवक की हत्या करने की कोशिश की है। महिला ने सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती की थी, क्योंकि उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक की शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिसके बाद युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रबूपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात रोनिजा गांव निवासी हंसराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बेटे धीर जिसको 24 दिसंबर की सुबह प्रिया का फोन आया। उसने उसे मिलने के लिए बुलाया। जो बीकॉम का छात्र है।
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या के प्रयास मामले में युवती के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की युवती से पहचान हुई थी। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गले और हाथ पर धारदार हथियार से हमला कर किया गया था।