फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida will play a strong role in the progress of the country

Noida News: देश की प्रगति में निभाएगा सशक्त भूमिका निभाएगा नोएडा

Sat, 30 Aug 2025 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Noida will play a strong role in the progress of the country
-रक्षामंत्री बोले, पहले आसान नहीं था प्रदेश में कारोबार करना, अब सबकुछ बेहतर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज के साथ नोएडा के विकास की भी सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि चाहे वो स्टार्टअप्स हो या निर्माण इकाई हो या अत्याधुनिक तकनीक का मामला नोएडा हर जगह पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्वरूप अब नोएडा में भी दिखाई दे रहा है। आने वाले समय में नोएडा देश की प्रगति में और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही रक्षामंत्री ने उत्तर प्रदेश के योगी सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले उद्यमी प्रदेश में औद्योगिक इकाई स्थापित करने से डरते थे। अब उन्हीं उद्यमियों में उत्साह दिख रहा है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह दौर सिर्फ नोएडा ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में दिख रहा है।


युवाओं को दिया जा रहा मौका

रक्षामंत्री ने कहा कि आईडेक्स योजना देश में रक्षा क्षेत्र में नवाचार व आत्मनिर्रभरता को प्रोत्साहित करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। सरकार के प्रयास हैं कि स्टार्टअप के माध्यम से जो वो उन युवाओं को मौका दे रहे हैं जो डिफेंस और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर भारत को सिरमौर बनने की क्षमता रखते हैं। हमारा उद्देश्य सब को साथ लेकर चलना है। हम साझा विकास को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन




22 मिनट में आतंकवादियों को दिखाया आइना
रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेनाओं ने 22 मिनट के अंदर आतंकवादियों को और उनके सरपरस्तों को आइना दिखाया। उसकी उन लोगों ने कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि जब संकल्प, साहस और विज्ञान एक साथ मिलते हैं तो असंभव भी संभव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोखरण परमाणु परीक्षण कई प्रतिबंधों के बावजूद हुआ था

सशक्त भारत को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया का कोई प्रतिबंध भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 1998 में अटल की अगुवाई वाली सरकार ने पोखरण में परीक्षण किया था। उस समय भी कई प्रतिबंध लगे हुए थे। लेकिन परीक्षण हुआ।



योगी ने महाभारत, शस्त्र और शास्त्र का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र के समन्वय से ही राष्ट्र मजबूत होता है। महाभारत में द्रोणाचार्य का जिक्र करते हुए कहा कि जब उनसे पूछा गया कि आप शस्त्र क्यों धारण कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा- अग्रतरू चतुरो वेदाः पृष्ठतः सशरं धनुः। शस्त्रेण रक्षिते राष्ट्रे शास्त्र चिंता प्रवर्तते। शस्त्र और शास्त्र के बेहतर समन्वय से राष्ट्र शक्तिशाली होता है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने भी कहा था वीर भोग्या वसुंधरा।



सांसद, विधायक और अधिकारी रहे मौजूद

समारोह में सांसद महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान मौजूद रहे। वहीं अधिकारियों में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि एनजी, यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed