फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida will get three foot over bridges this month, people will get relief

इस माह नोएडा को मिलेंगे तीन फुटओवर ब्रिज, लोगों को मिलेगी राहत

Thu, 02 Dec 2021 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Noida will get three foot over bridges this month, people will get relief
नोएडा। साल के अंत तक शहर के लोगों को तीन नए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) की सुविधा मिल जाएगी। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बाह्य विज्ञापन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए नए एफओबी की समयसीमा तय कर दी। साथ ही, नए एफओबी के अलावा पुराने के सौंदर्यीकरण, लिफ्ट आदि की सुविधाएं देने के दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए गए है।
विज्ञापन

नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-146 के नजदीक एफओबी का निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य 5 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। यह एफओबी लगभग तैयार हो गया है। इसके अलावा सेक्टर-93ए व 132 के मध्य एफओबी का निर्माण व सौंदर्यीकरण का कार्य 15 दिसंबर तक पूरा करना होगा, जबकि सेक्टर-100 व सेक्टर-104 के मध्य 30 दिसंबर तक एफओबी बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-121 व 122 के मध्य पहले से बने एफओबी को दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश सीईओ ने दिए, ताकि इसका फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके। नए व पुराने एफओबी को तीन रंग की लाइटों से सजाया जाएगा। इसके बाद इन्हें जनता को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, शहर में विज्ञापन के लिए लगे सभी यूनीपोल पर पेंटिंग का काम एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बाह्य विज्ञापन की बकाया धनराशि को 30 दिसंबर तक जमा कराने को कहा गया है। शौचालयों का निरीक्षण कर सुचारु रूप से इनका संचालन कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। पिंक शौचालयों पर कर्मियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापनों से 10.74 करोड़ रुपये की आमदनी
प्राधिकरण ने बाह्य विज्ञापनों से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 10.74 करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी की है। करीब एक माह में ही 2.66 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। बिल्डरों, एजेंसियों और राजनीतिक दलों के अवैध से लगे विज्ञापनों को हटाकर नियमानुसार अर्थदंड लगाकर कार्रवाई करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed