फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida will be made number one in cleanliness

स्वच्छता में नोएडा को बनाएंगे नंबर-वन

Tue, 23 Nov 2021 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Noida will be made number one in cleanliness
नोएडा स्टेडियम में स्वच्छता नायक सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए स्वच्छता नायको के साथ प्राधि
नोएडा। देश में सफाई के लिए नोएडा को चौथा स्थान मिलने पर प्राधिकरण ने सोमवार को स्वच्छता नायक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इनमें प्राधिकरण ने अपने सभी सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। नोएडा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 22 ऐसे सफाई कर्मचारियों को सम्मानपत्र के साथ ही नकद धनराशि दी गई, जिन्होंने शहर की स्वच्छता के लिए विशेष कार्य किए थे। प्राधिकरण के प्रत्येक सफाई कर्मचारियों के बैंक खाते में 1,100 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि जमा कराने की बात मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने की। कार्यक्रम के पश्चात प्राधिकरण के वरिष्ठ परियोजना अभियंता एससी मिश्रा ने सभी को स्वच्छता प्रहरी की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक सुधीर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक राजीव त्यागी, विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह, डॉ. अविनाश त्रिपाठी, महाप्रबंधक पीके कौशिक, मुकेश वैश्य, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन, नोफा अध्यक्ष राजीवा सिंह, नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर, एचसीएल फाउंडेशन के निदेशक आलोक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहर नंबर-1 बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी
स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में बेहतर प्रदर्शन के बाद से उत्साहित प्राधिकरण अधिकारी अब 26 नवंबर से 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी शुरू करेंगे। इस बार जद्दोजहद नंबर-1 हासिल करने की होगी। पूरे शहर को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा। इस सर्वेक्षण के लिए तैयारी शुरू करने का ऐलान सोमवार को रितु माहेश्वरी ने की। उन्होंने 2022 सर्वेक्षण की तैयारी के लिए फोनरवा, नोफा, नोवेरा, एनईए और स्वच्छता कर्मियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में सिर्फ 4 से 5 महीने का ही समय बचा है। यह काफी कम समय है। इसमें सभी को शहर नंबर-1 बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। बीते साल जो कमियां रह गई हैं उनको दूर करने पर विशेष ध्यान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माह में दो बार अधिकारी करेंगे कर्मचारी-जनता से संवाद
एसीईओ प्रवीण मिश्र ने बताया कि सर्वेक्षण-2022 की तैयारी में प्राधिकरण संवाद पर विशेष ध्यान देगा। इसके लिए हर 15 दिन में प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही शहर के लोगों से खुले मंच पर संवाद करेंगे।
यह होगी तैयारी
- नालों की सफाई में लगे कर्मचारियों को रबर दस्ताने, गंबूट, ड्रेस, हेलमेट आदि की किट दी जाएगी।
- सफाई कर्मचारियों के लिए नए पीपीई किट, सफाई यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित कर उचित प्रशिक्षण के लिए एचसीएल फाउंडेशन व अन्य संस्थाओं की मदद ली जाएगी।
- सेक्टर और गांवों में तैनात सफाई सुपरवाइजरों को प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराई जाएगी।
- कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ईएसआई में रजिस्टर्ड अस्पतालों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन कराया जाएगा।
- सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष स्वच्छता सुविधा केंद्र प्रत्येक सर्किल में बनाए जाएंगे।
- अधिकारियों और कर्मचारियों को भी श्रेष्ठ रैंक हासिल करने वाले शहरों जैसे सूरत, इंदौर, विजयवाड़ा आदि में वहां की सफाई व्यवस्था देखने और समझने के लिए भेजा जाएगा।
कूड़ा निस्तारण के लिए उद्यमियों से की अपील
माहेश्वरी ने उद्यमियों से अपील करते हुए कहा कि वह औद्योगिक इकाइयों में इस प्रकार की व्यवस्था बनाएं कि कम से कम कूड़ा प्राधिकरण तक पहुंचे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर ज्यादा से ज्यादा कूडे़ को फैक्ट्री में ही निस्तारित कराया जाए। सीएसआर फंड का स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सदुपयोग किया जाए। एचसीएल फाउंडेशन से उन्होंने नोएडा के आईसीसीसी के सुदृढ़ीकरण और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लिक्विड वेस्ट और सफाई मित्रों के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू करने की अपील की। इस दौरान सभी बल्क वेस्ट जेनरेटर्स को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के अंतर्गत अपने गीले कचरे को औद्योगिक इकाई में ही निस्तारण करने की अपील की गई।

दो कमियों पर दर्द भी छलका
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि पब्लिक फीडबैक के मामले में नोएडा चूक गया। उम्मीद से काफी कम लोगों ने शहर की स्वच्छता के लिए फीडबैक दिया। 2022 में जनभागीदारी से ही नोएडा नंबर-1 हासिल कर सकता है। वहीं जल विभाग की लापरवाही को रैंक कम रहने का दूसरा कारण बताया। उन्होंने कहा कि वाटर प्लस श्रेणी में अगर आवेदन स्वीकार कर लिया जाता तो निश्चित ही नोएडा की काफी अच्छी रैंक में सुधार होता। सीवर नेटवर्क और ड्रेन की हालत खराब है। पानी की गुणवत्ता, पानी की सप्लाई कहीं भी दुरुस्त नहीं है। जल विभाग टीम को दुरुस्त करें तो 2022 में बेहतर प्रदर्शन होगा। वहीं माहेश्वरी ने सिविल, उद्यान, इलेक्ट्रिकल के साथ ही सभी एजेंसियों जैसे एजीएल नायरो, मैकेनिकल स्वीपिंग, बायोरेमिडिएशन, कंस्ट्रक्शन आदि की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed