{"_id":"6af49e664bd9bec88b0ec71b","slug":"noida-which-shows-the-path-to-development-did-not-receive-any-award-grnoida-news-c-1-noi1095-4926246-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विकास की राह दिखाने वाले नोएडा को नहीं मिला कोई पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विकास की राह दिखाने वाले नोएडा को नहीं मिला कोई पुरस्कार
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण : 3 से 10 लाख आबादी वाली श्रेणी में शामिल था नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूपी समेत दूसरे राज्यों को विकास की राह दिखाने वाले नोएडा को इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 में कोई पुरस्कार नहीं मिला। प्रदेश के गाजियाबाद, वाराणसी और लखनऊ को पुरस्कार मिले हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीनों शहरों को बधाई भी दी है। 3 से 10 लाख आबादी वाली श्रेणी में नोएडा शामिल था।
2020 से नोएडा को किसी न किसी श्रेणी में पुरस्कार मिलता आ रहा था। पिछले वर्ष सुपर स्वच्छ लीग में शामिल होने के साथ ही नोएडा को राष्ट्रपति से स्वच्छ सिटी का पुरस्कार भी मिला था। इस बार पुरस्कारों की सूची से नोएडा के बाहर होने की वजह अभी सामने नहीं आई है।
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से प्रत्येक वर्ष सूची, पुरस्कार और शहरों की स्थिति एक साथ वेबसाइट पर साझा की जाती थी। हालांकि, इस बार बुधवार देर शाम तक ऐसा नहीं किया गया। इसलिए नोएडा के अंक, स्थिति और प्रदर्शन की तस्वीर साफ नहीं हो पाई।
विज्ञापन
नोएडा ने जिस श्रेणी में हिस्सा लिया था, उसमें पहले स्थान पर उज्जैन, दूसरे पर चंडीगढ़ और तीसरे पर आंध्र प्रदेश का गुंटूर शहर रहा। पिछले वर्ष चंडीगढ़ भी नोएडा के साथ सुपर स्वच्छ लीग वाले शहरों में शामिल था। नोएडा ने स्वच्छता जोड़ी पुरस्कार के लिए प्रतिभाग किया था। इसमें जोड़ी के तौर पर बिठूर को चुना गया था। इसका मकसद था कि नोएडा खुद बेहतर प्रदर्शन करेगा और बिठूर को भी बेहतर बनाएगा। ऐसा होने पर यह पुरस्कार नोएडा के खाते में आता। इसके साथ ही प्रदेश के सबसे साफ शहर का पुरस्कार भी मिल सकता था, जो गाजियाबाद को मिला है।
प्राधिकरण का दावा, सुपर स्वच्छ लीग में शामिल है शहर
नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह नोएडा इस बार भी देश के सबसे साफ 23 शहरों के साथ सुपर स्वच्छ लीग में शामिल है। शहर को 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले हैं। गार्बेज फ्री सिटी में पांच स्टार और वाटर प्लस प्रमाणपत्र भी मिला है। उन्होंने दावा किया कि देश में नोएडा की छठी रैंक आई है। प्रदेश में शहर पहले नंबर पर रहा है। जीएम ने कहा कि प्राधिकरण सफाई की दिशा में लगातार काम कर रहा है। अगले सर्वेक्षण में शीर्ष तीन में शामिल होने का प्रयास रहेगा।
स्वच्छ सर्वेक्षण में नोएडा का सफर
- 2018 में 327वीं रैंक
- 2019 में 150वीं रैंक
- 2020 में देश में 25वीं और प्रदेश में पहली रैंक
- 2021 में देश में अपनी श्रेणी में चौथे नंबर पर, प्रदेश में नंबर-1 और देश के सभी शहरों में 11वें नंबर पर।
- 2022 में देश में अपनी श्रेणी में पांचवें नंबर पर, प्रदेश में नंबर-1 और देश के सभी शहरों में 11वें नंबर पर।
- 2023 में प्रदेश में नंबर-1 और देश के सभी शहरों में 14वें नंबर पर।
- 2024 में सुपर स्वच्छ लीग में नोएडा देश के शीर्ष 23 शहरों में शामिल हुआ। राष्ट्रपति से स्वच्छ सिटी पुरस्कार मिला।