फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida traveler YouTuber Anunay Sood dies suddenly in America

इकलौता बेटा... सदमे में परिवार: नहीं रहे मशहूर यूट्यूबर अनुनय सूद, 32 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत

Thu, 06 Nov 2025 05:19 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 05:19 PM IST
सार

अमेरिका के लास वेगास में नोएडा के मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद की मंगलवार को महज 32 साल की उम्र में मौत हो गई, जिससे परिवार और फॉलोअर्स सदमे में हैं। इकलौते बेटे को खोने का गम छाया हुआ है, पिता राहुल सूद ने बताया कि वे नए प्रोजेक्ट के लिए अमेरिका गए थे।

विज्ञापन
Noida traveler YouTuber Anunay Sood dies suddenly in America
मशहूर यूट्यूबर अनुनय सूद की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के लास वेगास में सेक्टर 12 निवासी मशहूर यूट्यूबर अनुनय सूद की महज 32 साल की उम्र में मौत हो गई। मंगलवार को मौत हुई थी। इस घटना को सुन परिवार में इकलौते बेटे के खो देने से शोक का माहौल है। फिलहाल नोएडा में उनके पिता रह रहे थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, अनुनय की दो बड़ी बहन हैं और वह घर में सबसे छोटा और इकलौता बेटा था। दोनों बहने दुबई में रहती हैं। मां ग्रहणी हैं, वह फिलहाल अपनी बेटियों के पास दुबई गईं थीं। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही वह अपनी बेटियों संग दोपहर करीब 3 बजे नोएडा स्थित घर पहुंची। जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने यूट्यूबर के पिता से मुलाकात की। इस दौरान उनके पिता राहुल सूद ने स्थानीय लोगों से बताया कि वह कुछ दिन पहले ही अमेरिका में एक नए प्रॉजेक्ट के सिलसिले में यहां से गया था। लेकिन शुरुआत जानकारी में बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


बता दें, यूट्यूबर के पिता राहुल और मां दोनों नोएडा में ही पिछले 30 साल से रह रहे हैं। माता पिता ही नहीं बल्कि पूरे पड़ोस को अनुनय की इस कामयाबी पर नाज था। लेकिन कभी यह नहीं सोचा था कि इतनी कम उम्र में ही उनकी मृत्यु हो जाएगी।।इससे पूरा परिवार ही नहीं बल्कि पड़ोसी भी गमगीन हैं। सभी उनके घर के पास परिजनों का हाल खबर लेने के लिए पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर लग रहा उनके चाहने वाले और रिश्तेदारों का जमावड़ा
यूट्यूबर की मौत की घटना की जानकारी के बाद उनके परिजनों का हौसला बढ़ाने और ढांढस बांधने के लिए लगातार रिश्तेदारों, पड़ोसियों और उनके चाहने वालों का तांता घर पर लग रहा है। वहीं उनके साथ काम करने वाली टीम भी लगातार सुबह से ही परिजनों से मिलने के लिए बेताब नजर आए।

एक हफ्ते में आ सकता है ट्यूबर का शव 
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक यूट्यूबर को अमेरिका से लाने के लिए उनकी टीम पूरा प्रयास कर रही हैं। फिर भी उम्मीद की जा रही है कि करीब हफ्तेभर में उनका शव नोएडा पहुंचेगा

यूट्यूब में अपनी फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग ब्लॉग्स के खूब किए जाते हैं पसंद 
उनकी हर एक रील, यूट्यूब वीडियो और ब्लॉग्स सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। उनके यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में भी मिनिलियंस में फॉलोअर्स हैं। वहीं इस घटना के बाद से लगातार उनके फॉलोअर्स और अन्य सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed