{"_id":"6822141d9ab8edbabb0794ff","slug":"noida-tops-the-state-in-terms-of-challan-disposal-noida-news-c-1-gnd1002-2936938-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चालान निस्तारण के मामले में नोएडा प्रदेश में टॉप पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चालान निस्तारण के मामले में नोएडा प्रदेश में टॉप पर
विज्ञापन
- लोक अदालत में 1,42793 चालानों का हुआ निस्तारण
-पूरे प्रदेश का 30 प्रतिशत समाधानअकेले नोएडा में हुआ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चालान निस्तारण के मामले में नोएडा पूरे प्रदेश में टॉप पर रहा है। 10 मई को हुई लोक अदालत में जिले ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पूरे प्रदेश में कुल चालानों का 30 प्रतिशत हिस्से का निस्तारण अकेले गोतमबुद्धनगर से हुआ है। अहम है कि इससे सरकार के खाते में खासा राजस्व भी जमा हुआ है।
बता दें कि हर तीन माह में लगने वाली लोग अदालत में हजारों की संख्या में चालानों का निस्तारण कराने के लिए लोग पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार नोएडा ने रिकॉर्ड बना दिया है। शनिवार को आयोजित हुई लोक अदालत में प्रदेश में कुल 4,90,77,134 चालानों का निस्तारण हुआ है वहीं इसमें नोएडा की भूमिका की बात करें तो 1,42793 चालानों का निस्तारण जिले के लोगों की ओर से किया गया है। इसमें जहां प्रदेश को 4.88 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है अकेले नोएडा की ओर से 1.25 करोड़ रुपये का राजस्व योगदान दिया गया है। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव बताते हैं कि इस बार रुझान काफी अच्छा रहा है। लोगों ने लोक अदालत में बढ़ -चढ़कर भाग लिया है।