Noida: नोएडा से श्रीनगर अब सिर्फ एक घंटा 25 मिनट में, किफायती भी होगी यात्रा, जानिए टाइमिंग और सबकुछ
इंडिगो एयरलाइंस ने शुक्रवार को नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई और श्रीनगर के लिए सीधी उड़ानें शुरू कीं। श्रीनगर की सीधी उड़ान से यात्री एक घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे, जिससे 5,167 रुपये की बचत होगी। मुंबई के लिए इंडिगो की उड़ान दोपहर 2:50 बजे होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा एयरपोर्ट से शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस मुंबई और श्रीनगर की सीधी उड़ान शुरू करने जा रहा है। श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुक्रवार सुबह 10 बजे नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और 11:25 बजे श्रीनगर पर लैंड करेगी। यानी यात्री सिर्फ एक घंटा 25 मिनट में श्रीनगर पहुंच जाएंगे जबकि कनेक्टिंग फ्लाइट सुबह 10:05 बजे उड़ान भरेगी और जम्मू रुकने के बाद दोपहर 2:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इसमें यात्रियों के 4 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा। शुक्रवार को श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट का टिकट 12,253 रुपये का बिका जबकि कनेक्टिंग फ्लाइट का टिकट 17,420 रुपये में। डायरेक्ट फ्लाइट में टिकट बुक करने वाले यात्रियों को 5,167 रुपये की बचत हुई।
इंडिगो ने बीते दिनों श्रीनगर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू की थी। श्रीनगर के लिए दो कनेक्टिंग फ्लाइट मिल रही थी जो चंडीगढ़ और जम्मू स्टॉपेज ले रहा था। इसमें श्रीनगर तक पहुंचने में यात्रियों का ज्यादा पैसा और ज्यादा समय लग रहा था। वहीं अभी तक मुंबई की उड़ान की सुविधा आकासा एयरलाइंस की ओर से दी जा रही थी। इंडिगो की फ्लाइट मुंबई के लिए दोपहर 2:50 बजे उड़ान भरेगी जबकि मुंबई से आने वाली फ्लाइट सुबह 8:45 बजे और श्रीनगर की फ्लाइट दोपहर 1:35 मिनट बजे नोएडा एयरपोर्ट आएगी।