{"_id":"6ad8b9a8c2788a0e6c078507","slug":"noida-to-host-shooting-championship-starting-october-30-noida-news-c-23-1-lko1064-109773-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा में 30 अक्तूबर से सजेगा शूटिंग चैंपियनशिप का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा में 30 अक्तूबर से सजेगा शूटिंग चैंपियनशिप का मंच
विज्ञापन
-पांच राज्यों के युवा निशानेबाज दिखाएंगे दम, अंडर-10 और अंडर-12 वर्ग में होंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा में युवा निशानेबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने जा रहा है। सेक्टर-73 स्थित आरआईएसई स्पोर्ट्स स्कूल के इंडोर स्टेडियम में 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक दूसरी शूटिंग गुरु चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश समेत करीब पांच राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बालक और बालिका वर्ग के नन्हे निशानेबाज एयर राइफल और एयर पिस्टल की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कम उम्र के खिलाड़ियों को मिलेगा मंच :
आयोजनकर्ता संगीता सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कम उम्र के खिलाड़ियों को निशानेबाजी के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। चैंपियनशिप में अंडर-10 और अंडर-12 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इन वर्गों में सिटिंग पोजिशन में निशानेबाजी की स्पर्धाएं होंगी। वहीं, अंडर-12 वर्ग में स्टैंडिंग पोजिशन में भी मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
डिजिटल टारगेट पर साधेंगे निशाना : प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी डिजिटल टारगेट पर निशाना लगाएंगे। इससे आधुनिक तकनीक के माध्यम से उनके प्रदर्शन का आकलन किया जा सकेगा। खिलाड़ियों को अपनी एकाग्रता, सटीकता और तकनीकी कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों की भागीदारी से उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव भी हासिल होगा।
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा पुरस्कार :
आयोजनकर्ताओं के अनुसार, चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार, ट्रॉफी और नकद इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता से युवा निशानेबाजों को भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने तथा अपना प्रदर्शन बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलेगी।