{"_id":"61e3d683d815a678be03c7bb","slug":"noida-the-condition-of-migrant-workers-deteriorated-amid-corona-restrictions-claimed-not-getting-ration-from-the-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: कोरोना प्रतिबंधों के बीच प्रवासी श्रमिकों की स्थिति खराब, किया दावा- नहीं मिल रहा मुफ्त राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: कोरोना प्रतिबंधों के बीच प्रवासी श्रमिकों की स्थिति खराब, किया दावा- नहीं मिल रहा मुफ्त राशन
Sun, 16 Jan 2022 01:57 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नोएडा
एएनआई, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:57 PM IST
सार
सबसे ज्यादा प्रभावित प्रवासी श्रमिक हुए हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान भी इसी वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा था। प्रवासी श्रमिकों के अनुसार, प्रबंध लगने के कारण कंपनियां बंद हो गई हैं तो अब उन्हें काम मिलना बंद हो गया है।
विज्ञापन
नोएडा में प्रवासी श्रमिक
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना महामारी का कहर पूरे देश में है। नोएडा और गाजियाबाद में भी कोरोना के केस भारी संख्या में मिल रहे हैं। इनपर नियंत्रण लगाने के लिए नोएडा प्रशासन ने भी कई पाबंदियां लगाईं हैं। समाज का हर वर्ग इन प्रतिबंधों से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा प्रभावित प्रवासी श्रमिक हुए हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान भी इसी वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा था। प्रवासी श्रमिकों के अनुसार, प्रतिबंध लगने के कारण कंपनियां बंद हो गई हैं तो अब उन्हें काम मिलना बंद हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
'गरीब आदमी खत्म हो गया, गरीबी नहीं'
नोएडा में रविवार को कई श्रमिकों ने अपनी व्यथा बताई। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के कारण कंपनियां बंद हो गई हैं तो हमारे पास अब कोई काम नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले लॉकडाउन की तरह इस बार भी हमें सरकार से राशन नहीं मिल रहा है। एक मजदूर ने कहा कि गरीब आदमी खत्म हो गया है, गरीबी नहीं।