{"_id":"63d375ca0606e721bf50b9bc","slug":"noida-scorpio-car-stunt-on-noida-expressway-video-viral-police-in-search-of-accused-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में स्टंटबाजों का आतंक: एक्सप्रेसवे पर घूमी मौत वाली स्कॉर्पियो, वीडियो वायरल और आरोपी अब तक आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में स्टंटबाजों का आतंक: एक्सप्रेसवे पर घूमी मौत वाली स्कॉर्पियो, वीडियो वायरल और आरोपी अब तक आजाद
Fri, 27 Jan 2023 02:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 27 Jan 2023 02:16 PM IST
सार
चालक इतनी बेपरवाही से कार चला रहा है कि जरा सी लापरवाही के बाद कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस कार के शीशे भी पूरे काले हैं जिससे अंदर कुछ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
स्टंट करती स्कॉर्पियो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर जिले में इन दिनों स्टंटबाजों ने अपने खतरनाक करतबों से आतंक मचा रखा है। इनके खतरनाक कारनामे दिखाते हैं कि इन्हें न पुलिस का डर है न लोगों या अपने जान की चिंता। ऐसा ही स्कॉर्पियो कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बीते दो दिन से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अब तक इस पर क्या एक्शन हुआ है इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मौत वाली स्कॉर्पियो कार का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काले रंग की स्कॉर्पियो है जो नोएडा के दलित प्रेरणास्थल के आसपास तेजी से चल रही है। यह कार कभी दाएं चल रही है तो तेजी से बाईं ओर चली जा रही है।
विज्ञापन
फिर कभी-कभी यह धुआं निकालने के लिए अचानक ब्रेक मार रही है। चालक इतनी बेपरवाही से कार चला रहा है कि जरा सी लापरवाही के बाद कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस कार के शीशे भी पूरे काले हैं जिससे अंदर कुछ नहीं दिख रहा है। इस कार के पीछे नंबर प्लेट भी नहीं है।
विज्ञापन
बोनट पर बैठकर स्टंट करने वाले दो गिरफ्तार, 27500 का चालान
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करने वाले युवक और चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यातायात पुलिस ने कार चालक का 27,500 का चालान किया है। जबकि नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गुलावली गांव निवासी विपिन चेची और अल्फा-2 निवासी निशांत भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार के बोनट पर बैठकर के युवक का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोपियों पर शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है।