{"_id":"637cac0580cde54b4135e372","slug":"noida-school-van-carrying-children-overturned-uncontrolled-seven-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: बच्चे लेकर जा रही स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी, सात बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: बच्चे लेकर जा रही स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी, सात बच्चे घायल
Tue, 22 Nov 2022 04:31 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला डेस्क, नोएडा
अमर उजाला डेस्क, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 22 Nov 2022 04:31 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि जैतपुर गोल चक्कर के पास एक स्कूल वैन पलट गई है। आसपास के लोगों ने वैन को सीधा किया और घायल बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में सात बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जैतपुर गोल चक्कर पर मंगलवार दोपहर में एक स्कूल वैन पलट गई, जिसमें सात बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि जैतपुर गोल चक्कर के पास एक स्कूल वैन पलट गई है। आसपास के लोगों ने वैन को सीधा किया और घायल बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में सात बच्चे घायल हो गए। बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि वैन पलटी क्यों। इसमें चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।