फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida reports increased skin and eye problems on Holi with 383 patients arriving in two days

होली के बाद अस्पताल में बढ़ी भीड़: नोएडा में त्वचा-आंखों में परेशानी लेकर पहुंचे लोग, दो दिनों में 383 मरीज आए

Thu, 05 Mar 2026 08:06 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Thu, 05 Mar 2026 08:06 PM IST
सार

होली के बाद जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। त्योहार के अगले दिन यानी गुरुवार को करीब 3521 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से बड़ी संख्या में मरीजों को त्वचा और आंखों में एलर्जी की समस्या थी।

विज्ञापन
Noida reports increased skin and eye problems on Holi with 383 patients arriving in two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

होली पर लोगों के जमकर रंग खेलने का असर जिला असपताल में भी दिखा। त्योहार और उसके एक दिन बाद आंखों और त्वचा की परेशानी की समस्या को लेकर 383 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। होली के दिन सामान्य ओपीडी बंद रहने पर इमरजेंसी और विशेष ओपीडी में मारपीट, सड़क हादसे, डॉग बाइट, प्वाइजनिंग, त्वचा और आंखों में परेशानी को लेकर मरीज का इलाज किया गया। वहीं, गुरुवार को मरीजों की संख्या खासी ज्यादा रही।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के अनुसार, होली के दिन करीब 210 मरीजों ने इमरजेंसी में इलाज कराया। इनमें 17 मरीज सड़क हादसे, 54 मारपीट में हुए घायल, 40 डॉग बाइट, एक प्वाइजनिंग और एक गंभीर मरीज शामिल रहा। वहीं, अगले दिन यानी गुरुवार को करीब 3521 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से बड़ी संख्या में मरीजों को त्वचा और आंखों में एलर्जी थी। इससे ओपीडी के बाहर लंबी कतारें मिलीं। अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार के एक दिन बाद आठ सिजेरियन और सात आंखों के ऑपरेशन हुए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि करीब 155 मरीज आंखों से संबंधित परेशानी लेकर पहुंचे। इनमें से कई लोगों को आंखों में रंग या पानी जाने के कारण परेशानी हो रही थी। हालांकि, अधिकतर मामलों में समस्या गंभीर नहीं थी। वहीं, कुछ ने आंखों में जलन, खुजली और पानी आने की शिकायत की। दूसरी ओर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक दुबे ने बताया कि ओपीडी में करीब 228 मरीज स्किन से जुड़ी समस्याएं लेकर आए। उन्हें स्किन एलर्जी, खुजली और रैशेज की शिकायत थी। डॉ. अभिषेक के अनुसार त्वचा शरीर का बेहद संवेदनशील हिस्सा है। इसलिए रंग के बाद त्वचा में जलन, खुजली या लाल चकत्ते दिखाई दें तो डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के दिन भी अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रही। अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है। - डॉ. अजय राणा, सीएमएस जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed