फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Premier Cricket League...Mohammad Azam received the highest bid of 95 lakh points.

Noida News: नोएडा प्रीमियर क्रिकेट लीग... सर्वाधिक 95 लाख प्वाइंट्स की लगी मोहम्मद आजम की बोली

Mon, 27 May 2024 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Noida Premier Cricket League...Mohammad Azam received the highest bid of 95 lakh points.
नोएडा प्रीमियर क्रिकेट लीग...
विज्ञापन

सर्वाधिक 95 लाख प्वाइंट्स की लगी मोहम्मद आजम की बोली
- दस टीमों के लिए 16-16 खिलाड़ियों का स्क्वॉयड तैयार, एक जून को होगा उद्घाटन मुकाबला, वीकेंड को होंगे मैच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दस टीमाें के खिलाड़ियों का स्क्वॉयड तैयार कर लिया गया है। दस टीमों के लिए प्वाइंट के जरिए खिलाड़ियों की बोली लगी। इनमें कोलकाता टीम के लिए खरीदे गए मोहम्मद आजम की सबसे बड़ी बोली 95 लाख प्वाइंट्स की लगी।

आयोजन समिति के अर्पित चतुर्वेदी ने बताया कि एक जून से शुरू होने से जा रहे नोएडा प्रीमियर लीग सीजन-2 के लिए नोएडा बिज़नेस सुइट्स में बोली लगाई गई। इसमें दस कप्तानों ने 175 खिलाड़ियों के पूल में कुल 30 करोड़ पॉइंट्स खर्च करने के बाद 16-16 खिलाड़ी प्रत्येक टीम के लिए तैयार किए। आयोजन समिति के अनुराग सिंह ने बताया कि मोहम्मद आज़म के अलावा गोलू 80 लाख, निक 70 लाख, कपिल डैज़लर 70 लाख, राहुल यादव एवं रैना की 65-65 लाख प्वाइंट्स की सबसे बड़ी बोलियां लगीं।
विज्ञापन

डे-नाइट में होंगे सेमीफाइल व फाइनल मुकाबले
पहले दिन शनिवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुक़ाबला कोलकाता और चेन्नई के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 30 जून को होगा। सेमीफाइल व फाइनल मुकाबले डे-नाइट व सभी मैच वीकेंड को खेले जाएंगे। सभी मैचों को पवेलियन प्ले डॉट कॉम पर लाइव देखा जा सकेगा। पिछली बार 10 हजार लोगों ने लाइव मुकाबले देखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed