{"_id":"654a985706f64e8a3e0e3187","slug":"noida-police-sent-notice-to-elvish-yadav-and-called-him-for-questioning-noida-news-c-1-gnd1002-1096850-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एल्विश यादव से संबंधित - एल्विश यादव को नोटिस भेजकर नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एल्विश यादव से संबंधित - एल्विश यादव को नोटिस भेजकर नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
विज्ञापन
एल्विश यादव को नोटिस भेजकर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में घिरे बिग बॉस विजेता एल्विश यादव की मुसीबत अब बढ़ गई है। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं, पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई है।
रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में आरोपी एल्विश यादव पर अब पुलिस ने धीरे-धीरे शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार को एल्विश यादव को नोटिस भेजकर जल्द से जल्द पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस की टीम इस प्रकरण में एल्विश से पूछताछ करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मंगलवार को सूरजपुर कोर्ट में इस मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की 14 दिन की डिमांड पर सुनवाई चली। कोर्ट ने सुनवाई के बाद पुलिस कस्टडी रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके लिए नोटिस भेजा गया है। पुलिस की टीमें लगातार सभी एंगल पर जांच कर रही हैं। मामले से जुड़े सभी तरह के साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
-- -
अब पुलिस की सात टीमें कर रहीं जांच
इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच में अब तेजी आ रही है। अब तक पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थी। अब पुलिस की दो टीमें बढ़ाकर सात टीमें बनाई गई है। टीमें सभी अलग-अलग बिंदुओं की जांच में लगी हुई है। इसके साथ ही इस मामले में विधिक राय से लेकर अन्य एक्सपर्ट से भी पुलिस सलाह ले रही है। इस मामले में पुलिस संकलित साक्ष्यों व विधिक राय के आधार पर ही आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
-- -
पांचों आरोपियों के लिए पांच टीमें
मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों के लिए पुलिस ने कोर्ट से 14 दिन दिन पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी है। पीसीआर मिलते ही सभी पांचों आरोपियों से पहले एक साथ पूछताछ होगी। इसके बाद पांचों से अलग-अलग पुलिस की पांच टीमें पूछताछ करेगी। मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारी देर रात तक बैठक कर रहे हैं। इसमें आगे की कार्रवाई व दिन भर की समीक्षा की जा रही है।
-- -
एल्विश यादव से पूछताछ की जाएगी। उसे नोटिस भेजकर बुलाया गया है। इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आनंद कुलकर्णी, अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था