फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Police arrested Doctor for taking obscene pictures of minor girls during treatment

दरिंदा डॉक्टर: इलाज के दौरान बच्चियों की खींचता था अश्लील तस्वीरें, ऐसे सामने आया 'धरती के भगवान' का घिनौना सच

Thu, 31 Aug 2023 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Aug 2023 09:40 AM IST
सार

नोएडा पुलिस ने एक मनोचिकित्सक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इलाज के दौरान बच्चियों की अश्लील फोटो खींच लेता था। आरोपी सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने वाला था। इससे पहले ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Noida Police arrested Doctor for taking obscene pictures of minor girls during treatment
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाज के दौरान बच्चियों की अश्लील तस्वीरें खींचने वाले मनोचिकित्सक को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉ. जीबी सिंह के पास से कई आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं हैं। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


आरोपी सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने वाला था। इससे पहले ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मनोचिकित्सक डॉ. जीबी सिंह का क्लीनिक सेक्टर-30 में है। मानसिक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों से लेकर बुजुर्ग उसके पास डॉक्टरी परामर्श लेने आते हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि बच्चियों के इलाज के दौरान मनोचिकित्सक आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर रख लेता था। कुछ दिनों पहले एक बच्ची के इलाज के दौरान मनोचिकित्सक ने यही हरकत की। बच्ची के परिजनों को शक हुआ। उन्होंने इसकी मौखिक शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीनिक में जांच के दौरान डॉक्टर के डेस्कटॉप और लैपटॉप में कई बच्चियों की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं। पुलिस की टीम ने मंगलवार रात को मनोचिकित्सक से पूछताछ की। जांच में पता चला कि आरोपी ने अश्लील कंटेंट को कहीं वायरल या अपलोड नहीं किया था। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 

परिजनों को ब्लैकमेल करने का किया प्रयास

जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची की आपत्तिजनक तस्वीर मनोचिकित्सक के पास होने का पता चलते ही परिजनों ने डॉक्टर से विरोध जताया। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने परिजनों से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने मामले को रफा-दफा कराने का भी प्रयास किया। हालांकि परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारी से इसकी शिकायत कर दी।

बाल दुर्व्यवहार का मामला दर्ज, लैपटॉप और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच 
नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर के मुताबिक आरोपी मनोचिकित्सक के खिलाफ बाल दुर्व्यवहार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस गिरफ्तार चिकित्सक के डेस्कटॉप, लैपटॉप और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करा रही है। पुलिस डाटा रिकवर करने का भी प्रयास कर रही है। जिससे यह पता चल सके आरोपी ने कुछ और तस्वीरें तो नहीं खींची थीं।
 

स्वास्थ्य विभाग भी करेगा कार्रवाई
इलाज के दौरान बच्चियों की अश्लील तस्वीरें खींचने वाले मनोचिकित्सक पर स्वास्थ्य विभाग भी शिकंजा कसेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। संबंधित डॉक्टर के क्लीनिक का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। यदि क्लीनिक पंजीकृत है तो डॉक्टर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि क्लीनिक पंजीकृत नहीं पाया गया तो सीलिंंग की कार्रवाई की जाएगी। 

ऑनलाइन परामर्श देता था मनोचिकित्सक
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मनोचिकित्सक अपने क्लाइंट को ऑनलाइन परामर्श देता था। कई बार लोग उसके पास आकर भी सलाह लेते थे। बताया जाता है कि इसी दौरान मनोचिकित्सक ने बच्ची की आपत्तिजनक तस्वीर अपने पास कैद कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed